Guruwar Upay : गुरुवार को जरूर करें ये उपाय, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

0
466
Guruwar Ke Upay

Guruwar Ke Upay : हिन्दू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। आज के दिन यानि गुरुवार को भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करना शुभ होता हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार बृहस्पति देव को मांगलिक कार्यों की शुभता और सफलता के लिए जाना जाता है। कुंडली में गुरु ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति को जीवन में अपार सफलता मिलती है। साथ ही घर-परिवार में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है।

इसके अलावा गुरुवार के दिन (Guruwar Ke Upay) कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक स्थिति तो मजबूत होती ही है, साथ ही जिंदगी में उन्नति मिलती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में गुरुवार के कुछ खास व चमत्कारी उपायों के बारें में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी जिंदगी की तमाम परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

गुरुवार के चमत्कारी उपाय

Image resized1 6

  • जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और धन बनाए रखने के लिए गुरु ग्रह का मजबूत होना बहुत जरूरी है। गुरु को प्रबल बनाने के लिए गुरुवार के दिन (Guruwar Ke Upay) प्रात: काल स्नान करने के बाद देवता गुरु बृहस्पति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। साथ ही ओम बृं बृहस्पते नमः मंत्र का 108 बार उच्चारण करें।
  • गुरुवार के दिन (Guruwar Ke Upay) देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु के साथ-साथ धन व वैभव की देवी मां लक्ष्मी की भी विधिपूर्वक पूजा करें। उनके आशीर्वाद से घर-परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक गुरुवार के दिन (Guruwar Ke Upay) उधार देने से बचना चाहिए। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।