IPL 2023: बदले-बदले अंदाज में नजर आएगी लखनऊ सुपर जायंट्स, जर्सी में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरा लुक…

0
344
IPL 2023: LSG new jersey

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होना तय है। आईपीएल के 16वें सीजन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी अपना दमखम दिखाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही हैं। आने वाले सीजन की शुरुआत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। इसका मतलब इस सीजन में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स टीम नए रंग और नए अवतार में नजर आएगी।

BCCI सचिव ने नए टीशर्ट का किया अनावरण

दरअसल, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने 7 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की नई जर्सी का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में लखनऊ टीम के कई प्लेयर शामिल रहे, जिसमें कप्तान केएल राहुल समेत रवि बिश्नोई, आवेश खान, जयदेव उनादकट और दीपक हुड्डा का नाम शामिल है। इसके अलावा टीम के मेंटोर गौतम गंभीर भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 15वें सीजन में आईपीएल में डेब्यू किया था। लखनऊ टीम पिछले साल एलिमिनेटर तक पहुंच थी, जहां उसे आरसीबी से 14 रन से शिकस्त मिली थी।

टीशर्ट में हुआ बदलाव

इस सीजन में हमें अलग अंदाज में टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। लखनऊ का नया टीशर्ट होगा जो गहरे ब्लू रंग का होगा। आईपीएल के 16वें सीजन के लिए लखनऊ टीम एक नए रंग और नए जोश के साथ मैदान पर उतरती हुई नजर आएंगी। टीम की नई जर्सी के रंग में बदलाव हुआ है। जर्सी का रंग गहरा नीला रंग है, जबकि पिछली बार यह हल्का नीला था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्विटर पर एक वीडियो के माध्यम से अपनी जर्सी दिखाई और साथ में लिखा, ”नया अंग, नया जोश, नई उम्मीद, नया अंदाज”