Delhi Government: मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट की शपथ ग्रहण के बाद अब दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को उनके विभाग अलॉट कर दिए गए हैं। आज सुबह ही रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया था जहां बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी। शाम होते ही अब विभागों की भी घोषणा हो चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने पास 5 विभाग रखे हैं। इसके अलावा प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाकर तीन अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्यमंत्री के पास पांच विभाग
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त विभाग और विजिलेंस समेत कुल पांच विभाग रखे हैं। वह गृह, सर्तकता और योजना विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा को शिक्षा, परिवहन और पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मनजिंदर सिंह सिरसा को स्वास्थ्य विभाग
आशीष सूद को राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को संभालना है। पंकज कुमार सिंह को कानून, विधायी मामले और आवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें: Delhi CM Rekha Gupta: शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे अरविंद केजरीवाल और आतिशी, ट्वीट कर दे दी बधाई