MSD In Singham 3: पुलिस की वर्दी में नजर आए धोनी, फैंस ने ‘सिंघम 3’ में कैमियो की लगाई उम्मीदें

0
609
MSD In Singham 3

MSD In Singham 3: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। धोनी सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि दुनियाभर में अपने क्रिकेट के लिए काफी पसंद किये जाते है। हाल ही में धोनी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों महेन्द्र सिंह धोनी पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। जिसे देख फैंस धोनी के फिल्मों में काम करने की बात कह रहे हैं। धोनी को इस तरह पुलिस की वर्दी में देख फैंस तरह-तरह की कयास लगाने लगे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि धोनी किसी विज्ञापन के लिए शूट कर रहे हैं, तो कई लोगों का मानना है कि धोनी ‘सिंघम 3’ में कैमियो करने वाले हैं। इन सब के बीच धोनी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही हैं।

‘सिंघम 3’ में धोनी का रोल?

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 16 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद अब धोनी सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में  खेलते नजर आते हैं। क्रिकेट से संन्यास के बावजूद भी धोनी की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है, जिस वजह से उन्हें कई विज्ञापनों में फीचर किया जाता है। धोनी की ये वर्दी वाली तस्वीर भी किसी विज्ञापन से ही संबंधित हैं। सिंघम 3 में धोनी के कैमियो की बात में कोई सच्चाई नहीं है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस बात की बस उम्मीद जता रहे हैं। आपको बता दें कि माही को वर्दी से वैसे भी काफी प्यार है। भारतीय सेना में धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट पर मौजूद हैं।

फैंस दे रहे हैं रिएक्शन

धोनी के सिंघम 3 में एंट्री की बात में सच्चाई हो या ना, उनके फैंस उन्हें इस नए अवतार में देखकर ही खुश हो उठे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कैप्टन कूल की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को देख प्रतिक्रिया देते हुए जहां एक यूजर ने लिखा, थाना पुलिस के यूनिफॉर्म में काफी सेक्सी दिख रहे हैं। उन्हें आर्मी अफसर की तरह इमेजिन भी नहीं कर सकता। वहीं दूसरे ने लिखा, वो धोनी है, वो कुछ भी कर सकता है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, धोनी के सामने निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप भी फीके हैं। इसके अलावा कई यूजर्स उनके रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सिंघम 3’ में कैमियो करने की उम्मीदें लगा रहे हैं।