Bigg Boss 16 : बिग बॉस ने लिया बड़ा फैसला, टास्क के दौरान हुई लापरवाही से नाराज हुए बिग बॉस

0
351
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले से बस कुछ ही कदम दूर है। ऐसे में सभी घरवाले अपनी जी तोड़ मेहनत कर रहे है। बीते एपीसोड में घटी हुई प्राइज मनी को वापस से हासिल करने के लिए एक खतरनाक टास्क हुआ यह टास्क मंडली और नॉन मंडली के बीच खेला गया था लेकिन इस टास्क में नॉन मंडली ने मंडली के खिलाफ सुरक्षा ना बरतने पर बिग बॉस ने इस टास्क को बीच में ही खत्म कर दिया।

बिग बॉस ने लिया बड़ा फैसला

प्राइज मनी का टास्क शुरू होते ही निमृत, शिव और स्टैन अपनी-अपनी जगह पर खड़े हो जाते है, तभी अर्चना हल्दी और पाउडर लेकर आती हैं और उनके चेहरे पर झोंकने लगती हैं। इस दौरान हल्दी स्टैन की आंख में चली जाती है, जिसकी वजह से वह परेशान हो जाते हैं। टास्क के दौरान प्रियंका, अर्चना और शालीन के टॉर्चर से निमृत रोने लग जाती हैं। इस टास्क के दौरान पानी फेंकते हुए कई बार शालीन के हाथों से बाल्टी छूटकर कंटेस्टेंट्स के सर पर लगती है। बिग बॉस के एक बार वार्निंग देने के बाद भी टीम बी दोबारा वही गलतियां करती है, जिसके बाद बिग बॉस नाराज हो जाते हैं और इस गेम को समय से पहले खत्म करवा देते हैं। शो में आगे बिग बॉस को कहते हुए सुना जाता है कि इस टास्क में दोनों टीम में कोई नहीं जीता है जिसकी वजह से प्राइज मनी सेम ही रहेगी।

 

यह कंटेस्टेंट है नॉमिनेट

बता दें कि इस बार घर से बेघर होने के लिए शिव ठाकरे, सुम्बुल तौकीर खान, और एम सी स्टैन नॉमिनेटेड हैं। अब देखते हैं कि आखिर मंडली का कौन सा सदस्य इस बार शो को छोड़ कर जाने वाला  है। गौरतलब है कि बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है, जिसको लेकर घर के सभी कंटेस्टेंटस ने अपनी कमर कस ली है और एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।