Shamita Shetty Birthday Bash: शमिता शेट्टी के बर्थडे पार्टी में राज कुंद्रा ने खींचा सबका ध्यान, पावर रेंजर लुक में पहुंचे बिजनेसमैन

0
348
Shamita Shetty Birthday Bash

Shamita Shetty Birthday Bash: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 फेम शमिता शेट्टी ने बीते दिन अपना 44 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी बहन शिल्पा शेट्टी और जीजा राज कुंद्रा ने रेस्टोरेंट में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके दोस्त समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए। इस दौरान बिजनेस टायकून और शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा के लुक ने सारी लाइमलाइट बटोर ली। शामिता के बर्थडे पार्टी में राज सिल्वर कलर का पावर रेंजर जैसा हेल्मेट पहन कर पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

राज कुंद्रा के लुक ने खींचा ध्यान

शमिता शेट्टी के बर्थडे पार्टी में जहां बर्थडे गर्ल रेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं उनकी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी व्हाइट वन शोल्डर टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने नजर आई। हालांकि इस दौरान शिल्पा के हसबैंड राज कुंद्रा का लुक सबसे अलग दिखा। इस पार्टी में राज कुंद्रा एक हेलमेट जैसा मास्क पहने नजर आए, जिसमें वो एक पावर रेंजर जैसे लग रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियोज में राज व्हाइट कलर के जैकेट के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके साथ वो अपने फेस पर एक सिल्वर कलर का मास्क पहने नजर आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

 

यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

राज कुंद्रा की एंट्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं नेटिजन्स उनके इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वीडियो के कमेंट बॉक्स में जहां एक ने लिखा, ‘ओरी मोरी मइया, ये क्या देख लिया।‘ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ऐसे काम ही क्यों किए, जो मुंह छिपाना पड़े।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पैसे ने इसको बचा लिया वर्ना ये अपनी कर्म की सजा भुगत रहा होता।‘