South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. दिल्ली
  3. Heat Index : 40° तापमान में क्यों पड़ रही है 45° जितनी गर्मी, जानिए क्या है ‘हीट इंडेक्स’ का गणित
 Heat Index : 40° तापमान में क्यों पड़ रही है 45° जितनी गर्मी, जानिए क्या है ‘हीट इंडेक्स’ का गणित
दिल्ली धर्म

Heat Index : 40° तापमान में क्यों पड़ रही है 45° जितनी गर्मी, जानिए क्या है ‘हीट इंडेक्स’ का गणित

by News Desk May 15, 2023

Delhi Heat Index : दिल्ली में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। रविवार को राजधानी में तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन इसका असर ऐसा था कि तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा हो। दिल्ली के अलावा ऐसा ही हाल मुंबई में भी रहा। रविवार का यहां का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन बाहर 40 डिग्री जैसी गर्मी महसूस की जा रही थी। हालांकि, ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है, कि तापमान तो कम होता है, परंतु गर्मी इससे कई ज्यादा पड़ती है। दरअसल, ये सब हीट इंडेक्स की वजह से होता है।

तो आइए जानते हैं क्या होता है हीट इंडेक्स, (Heat Index) कब और कैसे गर्मी का असर इतना ज्यादा महसूस होता है। इसके अलावा आज हम आपको इस आर्टिकल में ये भी बताएंगे कि ये कैसे कैलकुलेट होता हैं।

यह भी पढ़ें- Heat Stroke Prevention Tips : भीषण गर्मी में भी रहें कूल, अपनाएं ये घरेलू उपाय

क्या होता है हीट इंडेक्स?

हीट इंडेक्स का आसान भाषा में मतलब होता है कि ऐसा तापमान जो वाकई में व्यक्ति को महसूस होता है। हालांकि, जब वास्तविक तापमान के साथ ह्यूमिडिटी मिलती है, तो उसका जो असर मनुष्य को महसूस होता है, उसे ही हीट इंडेक्स कहा जाता हैं। आपको बता दें कि हीट इंडेक्स का कॉन्सेप्ट वर्ष 1979 में रॉबर्ट जी स्टेडमैन ने विकसित किया था। रॉबर्ट जी स्टेडमैन चाहते थे कि हर एक इंसान भी गर्मी के असर को समझ सके कि क्यों जब तापमान कम भी होता है तो गर्मी बहुच ज्यादा लगती है।

असल में, गर्मी और ह्यूमिडिटी दोनों ही व्यक्ति के शरीर पर असर छोड़ते हैं। जब तापमान बढ़ता है, तो शरीर अपने आप पसीना छोड़ता है, जिससे बॉडी ठंडी होने लगती है, लेकिन जब वातावरण में नमी बढ़ती है तो बॉडी से ओर ज्यादा पसीना नहीं निकल पाता है। इसी वजह से शरीर अपने आप को ठंडा नहीं रख पाता है और आपको ओर ज्यादा गर्मी महसूस होती है।

1

ऐसे समझें इसका गणित

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर बाहर का एयर टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस होता है व ह्यूमिडिटी 0 फीसदी होती है तो व्यक्ति को 21 डिग्री सेल्सियस जैसा तापमान महसूस होता है। वहीं, जब तापमान 24 डिग्री होता है और ह्यूमिडिटी 100 फीसदी तो इंसान को 27 डिग्री जितनी गर्मी महसूस होती है। आपको बता दें कि हीट इंडेक्स (Heat Index) को मापने का ये सबसे सामान्य व आसान तरीका होता हैं।

यह भी पढ़ें- Interesting Facts : इस स्थान पर 1 दिन में 16 बार निकलता हैं सूरज, ठंड में जम जाता है खून, गर्मी में जलने लगता है शरीर

Share This:

Tags: Delhi Heat Index Heat Index Heat Index Calculate Heat Index calculation Heat Index calulates summer
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.