Heat Stroke Prevention Tips : भीषण गर्मी में भी रहें कूल, अपनाएं ये घरेलू उपाय

0
294
Heat Stroke Prevention Tips

Heat Stroke Prevention Tips : मार्च माह की शुरुआत हो गई है। लेकिन इस बार मार्च में पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा गर्मी देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहें है वैसे ही गर्मी भी बढ़ती जा रही हैं। दिन में पारा तेजी से बढ़ जाता है जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। देश के कई हिस्सों में तो अभी से पंखें चलने शुरू हो गए है। ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

भीषण गर्मी के साथ कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए इस मौसम में अपना बचाव करना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि इस बार गर्मी (Heat Stroke Prevention Tips) ने करीब 122 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इसी लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च महीने से लेकर मई माह तक चलने वाली लू यानि हीट स्ट्रोक के लिए एडवाइजरी जारी की है।

लू से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

Image resized13 1

  • आमतौर पर सबसे ज्यादा भीषण गर्मी दोपहर 12 से 3 बजे के बीच होती है। इसलिए इस वक्त घर से बाहर निकलने से बचें।
  • भीषण गर्मी में बाहर जाते समय ऐसे फ्लुएड्स जरूर लें, जिससे आपकी एनर्जी कम न हो। इसके लिए आप नींबू पानी, लस्सी, छाछ और फलों का जूस पी सकते है।
  • गर्मी में तला-भुना व फैटी खाना खाने से बचें।
  • गर्मी में चाय और कॉफी कम पिएं।
  • चिपके और टाइट कपड़े पहनने से बचें।
  • भीषण गर्मी के समय खाना बनाने से बचें।
  • हीटवेव से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
  • सीजनल फल और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। जैसे कि- संतरा, तरबूज, खीरा जैसे हाई वॉटर वाले फल खाएं।
  • गर्मी में कॉटन से बने हल्के कपड़े पहने।
  • धूप में जाते समय शरीर को कवर जरूर करें।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।