South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. अपराध
  3. Bihar Crime: शादी का मेकअप करने पहुंची दुल्हन पर चली गोलियां, पुराने प्यार ने उठाया बड़ा कदम
 Bihar Crime: शादी का मेकअप करने पहुंची दुल्हन पर चली गोलियां, पुराने प्यार ने उठाया बड़ा कदम
अपराध बिहार

Bihar Crime: शादी का मेकअप करने पहुंची दुल्हन पर चली गोलियां, पुराने प्यार ने उठाया बड़ा कदम

by Khushi Mishra May 22, 2023

Bihar News: बिहार के मुंगेर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवती को शादी  के लिए सजना-संवरना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि, बारात आने से पहले लड़की मेकअप के लिए जावेद हबीब सैलून गई थी। इस दौरान लड़की का पूर्व प्रेमी अचानक से सैलून में आ धमका जिसे देखकर सभी दंग रह गए। देखते ही देखते प्रेमी ने दुल्हन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। माना जा रहा है कि आरोपी प्रेमी लड़की को किसी और का होते हुए नहीं देख सकता था इसलिए उसने उसकी जान लेने की ठान ली। वहीं युवती को गोली मारने के बाद प्रेमी ने माथे में तमंचा लगाकर खुद को गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन हथियार उसके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया और गोली लड़की के बाएं कंधे के पीछे जा लगी।

घटना के बाद घायल लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं आरोपी युवक अमन कुमार इस दौरान मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर तारापुर दियारा निवासी जितेंद्र सिंह की 26 वर्षीय पुत्री अपूर्वा की रविवार की रात शादी तय थी। बारात आने से पहले वह अपना मेकअप कराने के लिए जावेद हबीब सैलून गई थीं। इसी दौरान एक युवक अमन कुमार आया और युवती को गोली मार दी। युवक ने खुद को भी गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। गोली मारने वाला युवक अमन कुमार पटना में तैनात बिहार पुलिस का जवान है और बलराम सिंह का बेटा है, वह महेशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पहले गले मिला, छात्रा को मारी गोली, फिर की आत्महत्या… ग्रेटर नोएडा की चर्चित यूनिवर्सिटी की सनसनीखेज वारदात

पूछताछ में हुआ खुलासा

इस मामले में जावेद हबीब सैलून में काम करने वाली लड़की ने बताया कि वह काम कर रही थी तभी एक युवक ने सैलून में घुसकर दुल्हन को उस वक्त गोली मार दी जब वह अपनी शादी की तैयारी कर रही थी और खुद को गोली मारने का प्रयास किया। हालांकि, बंदूक हाथ से गिर गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। सीएस के मुताबिक गोली किसी महत्वपूर्ण अंग पर नहीं लगी है। नतीजतन, लड़की अब खतरे में नहीं है।

आरोपी बिहार पुलिस का जवान है

कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है, बिहार पुलिस का जवान है और वह पटना में कार्यरत है। सदर डीएसपी राजेश कुमार जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि युवक ने जावेद हबीब सैलून में घुसकर महिला को गोली मार दी है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। साथ ही सीसीटीवी वीडियो की जांच की जा रही है।

हालांकि, अपूर्वा और अमन का प्रेम संबंध कब शुरू हुआ और क्या प्यार एकतरफा था, इसकी जांच की जाएगी। माना जा रहा है कि शादी की खबर सुनते ही अमन भड़क गया और बोला कि अगर अपूर्वा मेरी नहीं तो किसी और की नहीं होगी। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में युवती के परिजन भी कुछ नहीं बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar crime: मुखिया उपचुनाव से पहले प्रत्याशी की जहर देकर हत्या, दहशत में मुंगेर

Share This:

Tags: bihar crime bihar crime news bihar news crime in bihar crime news ex boyfriend shoot on girlfriend hindi news news today
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.