South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. अपराध
  3. बिहार: पटना में लगातार अपराध दर बढ़ने से सनसनी! घर से निकलते ही शुरू हुई फायरिंग
 बिहार: पटना में लगातार अपराध दर बढ़ने से सनसनी! घर से निकलते ही शुरू हुई फायरिंग
अपराध बिहार

बिहार: पटना में लगातार अपराध दर बढ़ने से सनसनी! घर से निकलते ही शुरू हुई फायरिंग

by News Desk April 28, 2023

Patna murder case: बिहार की राजधानी पटना में अपराध दर लगातार बढ़ रहा है। दरअसल, पटना में अपराधियों ने लगातार दूसरे दिन हत्या की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पटना सिटी में बुधवार को हुई हत्या के बाद गुरुवार को दानापुर के विजयनगर में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली सीधा व्यक्ति के सिर में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रुकनपुरा निवासी रंजन सिंह के रूप में हुई है। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है।

बेटी की हत्या से जुड़ा है सारा मामला  

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार व रूपसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ में जुट गई। सिटी एसपी राजेश कुमार के मुताबिक मृतक की पहचान रुकनपुरा निवासी रंजन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजन सिंह को उनकी बेटी के ससुर अभयानंद सिंह ने फोन करके बाहर बुलाया था। लेकिन घर से बाहर निकलते ही अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। रंजन सिंह को दो गोलियां मारी गई, जिसमें से एक गोली उनकी खोपड़ी में जा लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया है। फिलहाल पुलिस इस स्थिति का जायजा ले रही है।

यह भी पढ़े- ग्वालियर: रेप पीड़िता ने जहर खाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में खोली पुलिस की पोल

मरने से पहले रंजन सिंह ने बेटे को कही ये बात

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला उनकी बेटी की दिल्ली नोएडा में हुई मौत से भी जुड़ा है। दरअसल, रंजन सिंह अपनी बेटी की हत्या के गवाह थे। मृतक के बेटे मुन्ना का दावा है कि उसकी बहन की आठ महीने पहले दिल्ली ले जाते समय हत्या कर दी गई थी और उसके गवाह मेरे पिता रंजन सिंह थे। जिनकी भी आज हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने आगे बताया कि, गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने के बाद उन्होंने हमें सुबह 6.11 बजे फोन किया और बताया कि प्रोफेसर सुमन और पवन समेत दो-तीन लोगों को घेर लिया गया है।

सरेआम मारी गोली

मृतक के बेटे ने बताया कि यह सूचना मिलने के बाद वह अपने पिता से मिलने निकला। इस दौरान रंजन सिंह को कई फोन भी किए लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद वह घर लौट आया, जहां प्रशासन की ओर से एक फोन आया कि उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के बेटे के मुताबिक हत्या में मेरी बहन की ससुराल पक्ष के सभी लोग शामिल थे।

यह भी पढ़े- Jharkhand crime: पेड़ से टंगा मिला भाजपा नेता का शव, हत्या या आत्महत्या? बना बड़ा सवाल

Share This:

Tags: bihar news crime news firing in patna hindi news murder in patna patna patna crime news patna murder case
Previous post
Next post

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.