पहले गले मिला, छात्रा को मारी गोली, फिर की आत्महत्या… ग्रेटर नोएडा की चर्चित यूनिवर्सिटी की सनसनीखेज वारदात

0
450
shiv nadar university murder and suicide

गुरुवार को ग्रेटर नोएडा की शिव नाडर यूनिवर्सिटी से सनसनीखेज वारदात सामने आई। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने पहले तो अपनी एक साथी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्रा की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। छात्र अमरोहा तो वहीं छात्रा कानपुर की रहने वाली बताई जा रही है। गोलीबारी की इस घटना से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डाइनिंग हॉल में दोनों मिले और फिर…

घटना गुरुवार दोपहर की है। शिव नाडर यूनिवर्सिटी में बीए सोशलॉजी थर्ड ईयर में एक साथ पढ़ने वाले अनुज और छात्रा दोनों डाइनिंग हॉल के सामने कुछ समय तक बातचीत कर रहे थे। इस दौरान ही दोनों गले मिले और तब ही अनुज ने पिस्टल निकालकर छात्रा को गोली मार दी। घटना से वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल छात्रा को यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि लड़के ने पहले लड़की के सीने में दो गोली मारी. जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Bihar crime: मुखिया उपचुनाव से पहले प्रत्याशी की जहर देकर हत्या, दहशत में मुंगेर

घटना को अंजाम देने के बाद अनुज ने हॉस्टल के रूम नंबर 328 में जाकर खुद को भी गोली मार ली और उसकी मौत हो गई। दोनों के परिजनों को इसके बारे में सूचना दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुज और मृतक छात्रा पहले से ही  एक दूसरे के अच्छे मित्र थे। हालांकि दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।

हत्या और आत्महत्या की घटना से मचा हड़कंप

यूनिवर्सिटी में हत्या और आत्महत्या की घटना से सनसनी फैली हुई है। वारदात के बाद से छात्र सहमे हुए हैं। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ ही छात्रा और छात्र के करीबी मित्रों से भी पूछताछ की जा रही है। DCP ग्रेटर नोएडा ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि शिव नाडर यूनिवर्सिटी के डाइनिंग हॉल में एक छात्र ने छात्रा की हत्या की, इसके बाद हॉस्टल जाकर खुद को गोली मार ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Patiala Gurudwara Murder: गुरुद्वारे में महिला की हत्या, सरोवर के पास शराब पीते देखा तो परिसर में ही दागी 5 गोलियां