Bjp Manifesto 2024 : भाजपा ने चुनाव घोषणा पत्र समिती का किया गठन, राजनाथ सिंह बनाए गए समीति के अध्यक्ष

0
407
Bjp Manifesto 2024

Bjp Manifesto 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की एलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को और भी तेज कर लिया है। भाजपा लगातार अपनी उम्मीदवारों का एलान तो कर ही रही है, साथ ही साथ भाजपा द्वारा विभिन्न चुनावी दायित्वों को लेकर भी नेताओं के नाम का एलान किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर चुनाव घोषणा पत्र समिती का गठन किया है

WhatsApp Image 2024 03 30 at 16.04.53

इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा पीयूष गोयल जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम है। चुनाव घोषणा पत्र समिती का अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला को संयोजक और सह- संयोजक पीयूष गोयल को बनाया गया है। बता दें कि भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिती  में 27 भाजपा नेताओं को जगह दी गई है।