Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17: विक्की की मां पर भड़की बिग बॉस 17 की...

Bigg Boss 17: विक्की की मां पर भड़की बिग बॉस 17 की एक्स कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा, अंकिता के सपोर्ट में बोलीं एक्ट्रेस

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं।

दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं। इनके टॉक्सिक रिलेशनशिप को देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया है।  शो में दोनों के बीच चीजें काफी हद तक खराब होती हुई नजर आ रही हैं। अंकिता और विक्की एक-दूसरे से ब्रेक लेने और अलग होने जैसी बातें भी कह चुके हैं। हाल ही में फैमिली वीक के दौरान विक्की जैन और अंकिता की मां ने शो में एंट्री की थी।

hhuiiii

विक्की की मां कस रही है अंकिता पर तंज

आपको बता दें कि विक्की की मां ने अंकिता को बताया था कि विक्की को लात मारने के बाद विक्की के पिता ने उसकी मां से सवाल किया था। अंकिता ने उनसे अपने माता-पिता को इससे दूर रखने के लिए कहा। अंकिता ने अपने व्यवहार के लिए पूरे परिवार से माफी भी मांगी। घर से बाहर आने के बाद विक्की की मां ने अंकिता के बारे में कई घटिया बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि अंकिता को पता नहीं है कि कैसे व्यवहार करना है और यह भी कहा कि वह सहानुभूति के लिए सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करती रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विक्की का परिवार कभी भी अंकिता से उनकी शादी के पक्ष में नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि एक महिला के जीवन में पति को भगवान का स्थान दिया जाता है और अंकिता अपने पति को लात मारती है।

hhuiuioo

ऐश्वर्या ने साधा विक्की की मां पर निशाना

गौरतलब है कि रश्मि देसाई, काम्या पंजाबी, सनी आर्या की पत्नी दीपिका, रिद्धि डोगरा और अन्य कई सेलिब्रिटीज ने अंकिता का सपोर्ट किया है। अब बिग बॉस 17 में अंकिता की सबसे बड़ी दुश्मन ऐश्वर्या शर्मा ने भी उनका सपोर्ट किया है। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि उन्हें विक्की की मां का ये कहना पसंद नहीं आया कि ‘पति देवता होता है’।

उन्होंने कहा कि विक्की कोई ‘देवता’ नहीं हैं और उन्होंने अंकिता को भी बहुत कुछ कहा है। ऐश्वर्या ने कहा कि दोष हमेशा महिला पर मढ़ा जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ इसलिए कि विक्की उनका बेटा है, वह उससे कुछ नहीं कह रही हैं और सिर्फ अंकिता पर आरोप लगा रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने माना कि उन्हें अंकिता बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं लेकिन इस बार उन्हें विक्की की मां की बात बुरी लग गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular