Bigg Boss 17 : “तुम सिर्फ जीत पर ध्यान दो …” बहन मन्नारा को रोता देख भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

0
490
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 अब आखिरकार अपने फिनाले के काफी नजदीक पहुंच चुका है। रियलिटी शो के इस सीजन में मार पिटाई से लेकर रोना धोना तक सबकुछ देखा जा चुका है और अब आखिरकार इस शो को अपने 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। मंगलवार को ‘वीकेंड का वार’ से पहले ही अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन शो से बाहर हो गए और इसके बाद ही शो के पांचों फाइनलिस्ट के नाम भी सामने आ गए, जिसमें से एक प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी हैं।

Bigg Boss 17

मन्नारा के अलावा अंकिता लोखंडे, अरुण माशेट्टी, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार भी फिनाले में एंट्री मार चुके हैं। वहीं बीते दिन के एपिसोड में मन्नारा को फूट-फूट कर रोते हुए देखा गया। ऐसे में बहन को रोते देख प्रियंका चोपड़ा भी भावुक हो गई और उन्होंने पोस्ट शेयर कर अपनी बहन का हौसला बढ़ाया है।

Bigg Boss 17

बीबी हाउस में फूट-फूटकर रोईं मन्नारा चोपड़ा

बता दें कि बिग बॉस के हर सीजन की तरह ये सीजन भी अपने विवादों और लड़ाई-झगड़े के लिए याद रखा जाएगा। इस सीजन के दौरान मन्नारा चोपड़ा का सफर भी कत्तई आसान नहीं रहा है। शो की शुरुआत में उनकी दोस्ती मुन्नवर से हुई, लेकिन गलतफहमियों और साजिशों के तहत दोनों की ये दोस्ती बीच में ही टूट गई।

ये भी पढ़े: Bigg Boss 17: प्रेस के सामने अंकिता लोखंडे से घुटनों पर बैठकर विक्की जैन ने मांगी माफी, मीडिया किए विक्की से तीखे सवाल

इसके बाद मन्नारा को अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन से करीबियां बढ़ाते हुए देखा गया, लेकिन अकिंता को ये जरा भी रास नहीं आया। इसी को लेकर बीते एपिसोड में अंकिता ने मन्नारा को बहुत कुछ सुना दियाष। ऐसे में यहां भी मन्नारा का दिल टूट गया और वो फूट-फूटकर रोईं। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन को रोता देख पोस्ट शेयर कर उनका हौसला बढ़ाया है।

Bigg Boss 17

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया मन्नारा का हौसला

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने जब अपनी बहन को रोता देखा, तो वो अपने जज्बात काबू नहीं कर पाईं। दरअसल, अंकिता के फटकारने के बाद मन्नारा काफी टूट गई और रोते हुए दूसरे प्रतियोगी अरुण से कहती नजर आईं की, “मुझे यहां बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। मैं यहां नहीं रहना चाहती हूं, मुझे घर जाना है।” ऐसे में प्रियंका ने भी अपनी बहन को रोते देख सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी एक प्यारी तस्वीर शेयर करके उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि, “तुम सिर्फ जीत पर ध्यान दो और अपना बेस्ट देने की कोशिश करो, बाकी चीजों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं देना।”