Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने अपने फैशन सेंस को लेकर की बात, बोलीं- ‘इसके जरिए मैं खुद को रिप्रजेंट करती हूं’

0
661
Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट फेमस अभिनेत्रियों में से एक हैं। भूमी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म भक्षक की सफलता का जश्न मना रही हैं। इस फिल्म में उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं लोगों ने फिल्म की और भूमी के किरदार की की खूब सराहना की है।

अपने किरदार को मिल रही प्रशंसा से भूमि काफी खुश हैं। यह फिल्म फ्लॉप की कतार में अभिनेत्री के लिए संजीवनी साबित हुई थी। अब हाल ही में, भूमि ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें ड्रेसेस के साथ खेलने में मजा आता है और उन्होंने इसे अपना कॉलिंग कार्ड बनाने के लिए फैशन की ओर रुख किया।

gbfgdfdfvsvfse

भूमी ने किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान भूमी ने बताया, “जब मैं बड़ी हो रही थी, मुझे आत्मविश्वास महसूस करने में कठिनाई होती थी, खासकर अपनी बॉडी को अपनाने में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई थी, लेकिन इसे परिभाषित करने की बजाय, मैंने फैशन की ओर रुख किया। जैसे-जैसे मैं बड़ी होती गई, सुंदरता और फैशन के बारे में मेरा रिश्ता और समझ विकसित हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह अब सिर्फ अच्छा दिखने या रुझानों का पालन करने के बारे में नहीं है। यह मेरे व्यक्तित्व को अपनाने के बारे में है। मेरे लिए आज फैशन और सुंदरता एक ऐसा माध्यम बन गया है, जिसके जरिए मैं खुद को रिप्रजेंट कर सकती हूं और अपनी मन: स्थिति को व्यक्त कर सकती हूं!”

ggffrfewfew

भूमी की ड्रसिंग चॉइस है बेहद शानदार

गौरतलब है कि भूमि पेडनेकर अपने स्टाइल स्टेटमेंट और अपनी शानदार ड्रेस चॉइस से मीडिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। भूमि ने मुंबई की एक युवा लड़की के रूप में फैशन के प्रति अपने प्रेम को अपनाया है और अब वह एक के बाद एक फैशन की दुनिया में धूम मचा रही हैं।

भूमि का फैशन सेंस इस बात का एक आदर्श उदाहरण है कि फैशन कैसे ग्लैमरस और टेस्टफुल दोनों हो सकता है। अभिनेत्री ने कहा, “मुझे प्रयोग करना पसंद है। मैं बस फैशन के साथ मजा लेना चाहती हूं और मुझे लगता है कि मैं इसे पूरे दिल से कर रही हूं। यही कारण है कि लोग मेरे फैशन-फॉरवर्ड बदलाव की सराहना कर रहे हैं।”