Shoaib Malik : शोएब-सना के निकाह पर आया बांग्लादेशी राइटर तस्लीमा नसरीन का रिएक्शन, बोलीं- ‘सानिया ने इतने बुरे लड़के से कैसे की शादी’

0
439
Shoaib Malik

Shoaib Malik: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल क्रिकेटर ने हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग तीसरी शादी कर ली हैं। शादी के दो दिन बाद कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था।

सना से निकाह की अनाउंसमेंट के बाद ये भी साफ हो गया था कि शोएब ने अपनी दूसरी वाइफ सानिया मिर्जा को डिवोर्स दे दिया है। बता दें कि बीते लंबे समय से शोएब और सानिया के बाच कुछ ठीक नहीं चल रहा था और ये खबरें आ रहीं थी की दोनों ने तलाक ले लिया हैं। हांलाकी क्रिकेटर की तीसरी शादी के बाद ये साफ हो गया है कि दोनों की रहें अलग हो गई हैं।

वहीं सना जावेद से शादी के बाद शोएब मलिक को काफी ट्रोल किया गया। वहीं अब शोएब-सना की शादी पर बांग्लादेशी राइटर तस्लीमा नसरीन ने रिएक्ट किया है।

लव वल वलवल

बांग्लादेशी राइटर ने सुनई खूब खरी खोटी

आपको बता दें कि तस्लीमा नसरीन बांग्लादेश की फेमस राइटर हैं और शोएब-सना की शादी पर उनका रिएक्शन अब वायरल हो रहा है। तस्लीमा ने शोएब मलिक को एक बुरा लड़का बताते हुए कहा है कि जल्द ही सना और शोएब के अलग होने की खबर भी सामने आएगी। उन्होंने सानिया मिर्जा को लेकर भी कुछ बातें कहीं हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तस्लीमा नसरीन ने कहा, ‘अगर वो इस्लाम में विश्वास रखते हैं तो उन्हें तलाक देने की जरूरत नहीं है, वे एक समय में चार बीवियां रख सकते हैं। मुझे लगा था वे सानिया मिर्जा और शोएब मलिक हैप्पी मैरिड कपल हैं लेकिन मैं गलत थी। इतनी बुद्धिमान होने के बाद भी सानिया मिर्जा इतने बुरे लड़के से शादी क्यों की।’

तस्लीमा ने आगे कहा, ‘ शोएब एक दिन सना जावेद को भी छोड़ देंगे और किसी और से करेंगे। उसके बाद वो उस को भी तलाक देंगे और किसी और से शादी करेंगे। उसके बाद वो उसको तलाक देंगे और शादी करेंगे।’ बता दें कि 20 जनवरी को शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी पब्लिक की। इसके बाद से ही अलग-अलग तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर आने लगे।

ुुपपुुपककर

14 साल बाद अलग हुए है शोएब और सानिया

गौरतलब है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी की थी। उस दौरान लोगों ने बहुत हंगामा किया था क्योंकि सानिया मिर्जा भारतीय टेनिस प्लेयर हैं और शोएब मलिक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। लोगों ने इस शादी से काफी आपत्ति जताई थी लेकिन समय के साथ सब शांत हो गया। सानिया और शोएब के एक बेटा इजहान मिर्जा मलिक है जिसकी परवरिश सानिया मिर्जा कर रही हैं।