Sunny Deol – Shahrukh Khan: जब फिल्म के सेट पर नाराज होकर सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी पैंट, 16 साल तक नहीं की शाहरुख खान से बात

0
666
Sunny Deol - Shahrukh Khan
Sunny Deol - Shahrukh Khan

Sunny Deol – Shahrukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री शुरूआत से ही विवादों से भरी हैं। चाहे वो अभिनेत्रियों के बीच होने वाली कैट फाइट हो या फिर एक्टर्स के बीच होने वाले मतभेद। बॉलीवुड में अबतक ऐसे कई सारे किस्से काफी फेमस रह चुके हैं। ऐसा ही एक मतभेद हुआ था साल 1993 में, जब सनी देओल और शाहरुख खान फिल्म ‘डर’ में एक साथ काम कर रहे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हो गया था कि सनी देओल शाहरुख खान से खफा हो गए। कहा जाता है कि सनी देओल का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने सेट पर अपनी पेंट फाड़ ली थी। इस विवाद के बाद दोनों एक्टर्स ने 16 साल तक एक दूसरे से बात तक नहीं की।

Sunny Deol - Shahrukh Khan

‘डर’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी ये घटना

बता दें कि साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म डर शाहरुख खान और सनी देओल के बॉलीवुड करियर की सबसे बड़ी क्लासिक हिट फिल्मों में से एक थी। रिलीज के बाद, शाहरुख अपने खलनायक अवतार के लिए मशहूर हो गए थे। दरअसल, डर फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान नेगेटिव रोल में थे। वो जूही चावला से एक तरफा जुनूनी प्यार करते हुए दिखाए गए थे, जबकि सनी देओल जूही के पति की भूमिका में थे। सनी देओल को इस फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर नाराजगी थी, जिसे लेकर उनकी यश चोपड़ा से काफी बहस भी हुई।

Sunny Deol - Shahrukh Khan

फिल्म के क्लाइमैक्स सीन से खुश नहीं थे सनी देओल

सनी देओल का कहना था कि वो इस फिल्म में एक कमांडो का रोल कर रहे हैं, जो एकदम फिट है, एक्सपर्ट है। तो फिर ये लड़का यानी शाहरुख खान उन्हें आसानी से कैसे पीट सकता है? वो बात अलग है कि सीन में वो उसे देख नहीं रहे, लेकिन अगर उसे देख रहे हैं तो वो उन्हें छुरा कैसे मार सकता है? फिर उन्हें कमांडो नहीं कहना चाहिए।

Sunny Deol - Shahrukh Khan

गुस्से में सनी देओल ने फाड़ दी थी अपनी पैंट!

अब सनी देओल ने भले ही अपने दिल की सारी बात कह दी हो, लेकिन यश चोपड़ा ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। अब बस इसी बात पर उनकी यश चोपड़ा से बहस हो गई और इस बहस के बाद सनी ने अपने हाथ पॉकेट में डाल दिए और उन्हें पता ही नहीं चला कि कब गुस्से में उन्होंने अपने पेंट ही फाड़ ली। इस घटना के बाद सनी ने शाहरुख खान से 16 साल तक बात नहीं की थी। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया। वहीं इस मामले पर सनी का कहना है कि वो ज्यादा सोशल नहीं है, इसकी वजह से कभी शाहरुख से मिले ही नहीं, ऐसे बात नहीं करने का सवाल ही नहीं उठता। दोनों ने 16 साल बाद आखिरकार साल 2023 में एक-दूसरे से बात की थी।