Bangladesh Cricket Board में होगा जल्द बड़ा बदलाव, अध्यक्ष पद छोड़ेंगे नजमुल हसन

0
277
Bangladesh Cricket Board

Bangladesh Cricket Board : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अध्यक्ष नजमुल हसन (Nazmul Hasan) बहुत जल्द अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। हाल ही में आम चुनाव में जीत के बाद खेल मंत्री बनाए जाने के कारण पद से इस्तीफा दे देंगे। वह 2012 से बीसीबी के अध्यक्ष हैं और उन्होंने 7 जनवरी को हुए चुनाव में जीत दर्ज की। इसके चार दिन बाद यानी 11 जनवरी को उन्हें युवा एवं खेल मंत्री का पद सौंपा गया। इसलिए उनके वर्तमान पद से हटने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Sri Lanka, Bangladesh present their cases amid Asia Cup deadlock

पत्रकारों से बातचीत में बोले नजमुल

उनकी दोनों जिम्मेदारियों, 2012 से बीसीबी प्रमुख और अब एक सरकारी भूमिका निभाना, के संभालने को लेकर चिंता बनी हुई है। इस बीच पत्रकारों से बातचीत में हसन ने कहा कि वे दोनों पदों पर बने रह सकते हैं। नजमुल ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं दोनों पदों पर बने रह सकता हूं। मंत्री पद हासिल करने और बीसीबी के पद से हटने के बीच कोई संबंध नहीं है क्योंकि पहले भी कई मंत्री इस तरह की भूमिकाएं निभा रहे थे। दूसरे देशों में भी ऐसा होता है और यह कोई मुद्दा नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘हालांकि, अच्छा होगा अगर ऐसा नहीं हो, क्योंकि ऐसे में कहा जा सकता है कि मैं क्रिकेट को प्राथमिकता दे रहा हूं। खेल मंत्री होने के कारण मैं हर एक खेल को प्राथमिकता में रखना चाहता हूं।’ बीसीबी के चुनाव अक्तूबर 2025 में होने हैं और नजमुल के पद छोड़ने की स्थिति में संचालन संस्था का कोई सदस्य यह पद संभाल सकता है।

2012 में संभाली थी अध्यक्ष की कुर्सी

बता दें कि साल 2012 में नजमुल हसन ने इस पद को संभाला था। वहीं 7 जनवरी को हुए आम चुनाव में उन्होंने किशोरगंज-6 से चुनाव लड़ते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें सरकार में युवा एवं खेल मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में होने वाले चुनाव को लेकर बात की जाए तो वह अक्टूबर 2025 में होंगे। ऐसे में यदि नजमुल हसन अपने पद को छोड़ते हैं तो इस स्थिति में संचालन संस्था का कोई सदस्य इस पद चुनाव होने तक संभाल सकता है।

ये भी पढ़ें : Hardik Pandya Injury : हार्दिक की टखने में जबरदस्त सूजन, अगले दो से तीन मैच में खेलना मुश्किल