Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17 : मुनव्वर फारुकी के सपोर्ट में उतरी पवित्रा पुनिया,...

Bigg Boss 17 : मुनव्वर फारुकी के सपोर्ट में उतरी पवित्रा पुनिया, बिग बॉस के मेकर्स पर गुस्साई एक्ट्रेस

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में कई बड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। साथ ही बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले की डेट का भी खुलासा हो गया है। बात दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होगा और दर्शकों को जल्द ही विजेता मिल जाएगा।

वहीं इस समय मुनव्वर फारुकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाए हुए है। शो में आई मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान लगातार उनपर कई आरोप लगा चुकी हैं। शो में बाकी कंटेस्टेंट्स भी मुनव्वर की पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार उन पर तंज कस चुके हैं। लेकिन शो से बाहर कई लोग मुनव्वर के सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं।

gbbggbbg

मुनव्वर के सपोर्ट में बोलीं पवित्रा पुनिया

आपको बता दें कि प्रिंस नरुला, करण कंद्रा के बाद अब पवित्रा पुनिया भी मुनव्वर को सपोर्ट करती नजर आई हैं। उन्होंने एक पोस्ट में बिग बॉस मेकर्स पर अपना गुस्सा भी निकाला है। पवित्रा ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘कुछ डिसेंट बने ना की किसी की इमेज खराब करें। यहां हर कोई एक परिवार से है।

भले ही आयशा खान मैडन ने कुछ पर्सनल बातें कहीं थी। तो आपको उसे नेशनल टेलीविजन पर दिखाना नहीं चाहिए था। शर्म आनी चाहिए बिग बॉस। उसका एक बच्चा भी है। मुनव्वर स्ट्रॉन्ग रहों। इसके अलावा पवित्रा ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है। ‘आप लोगों को पता है क्या इस सीजन बिग बॉस ने अपनी लिमिट क्रॉस कर दी है।

बिग बॉस आपको एक्सेस को घर में लाना बंद कर देना चाहिए। आपको अपने सेलेक्शन में क्लास वाले लोग लेने चाहिए। आप अपने कंटेंट के लिए किसी इंसान की इमेज खराब नहीं कर सकते’।

fghhhthth

आयशा ने मुनव्वर पर लगए कई आरोप

गौरतलब है कि इसके बाद आयशा ने मुनव्वर सेसवाल किया आयशा ने कहा कि नाजिला को मेरे बचपन वाली बात कैसे पता है तो मुनव्वर सीधे से नकार देते हैं। मुनव्वर कहते हैं मैंने नहीं कहा। फिर आयशा कहती हैं ऐसा कैसे हो सकता है। अगर आपने नहीं कहा तो उस लड़की को कैसे पता। उसको सपना थोड़ी ही आएगा।

बता दें कि मुनव्वर ने नॉमिनेशन टास्क के दौरान आयशा को नॉमिनेट करते हुए कहा था कि वो इस शो में नेम-फेम के लिए आई हैं। आयशा को ये बात बहुत बुरी लगी। इसके बाद आयशा ने एक-एक करके मुनव्वर की सारी बातें घरवालों को बताना शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular