Bade Miyan Chote Miyan: रिलीज के दूसरे दिन ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने किया इतने करोड़ का कारोबार, अक्षय टाइगर की फिल्म का चला जादू

0
580
Bade Miyan Chote Miyan

Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म ने ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘मैदान’ के साथ क्लैश भी हुआ है।

हालांकि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने ‘मैदान’ को पहले दिन की कमाई के मामले में मात दे दी है। हालांकि अन्य फिल्में जो ईद के मौके पर रिलीज हुई है उनके मुकाबले ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ओपनिगं डे कलेक्शन कुछ खास नहीं है। वहीं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने इतने करोड़ का कलेक्शन किया हैं।

gbfgdfdbf

दूसरे दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

आपको बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के धांसू ट्रेलर में होश उड़ा देने वाले एक्शन सीक्वेंस ने इस फिल्म की एक्साइटमेंट लेवल को काफी बढ़ा दिया था। वहीं अब जब ये फिल्म फाइनली सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है तो इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन डबल डिजीट (15.50 करोड़) में कमाई की है।

वही अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आगए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के दूसरे दिन रात साढ़े 10 तक 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि ये अर्ली एस्टीमेट है फाइनल डाटा आने के बाद आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।

gdtggttgeth

एक्शन एंटरटेनमेंट फिल्म है

गौरतलब है कि बड़े मियां छोटे मियां एक एक्शन-एंटरटेनर है जिसे अक्षय ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान “बैड बॉयज़ जैसी फिल्म” बताया था।  फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी शामिल हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को वाशु भगनानी और जैकी भगनानी द्वारा 300 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में प्रोड्यूस किया गया है।

इस फिल्म का टाइटल 1998 की ओरिजनल फिल्म से लिया गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने लीड रोल प्ले किया था। हालांकि दोनों फिल्मों में टाइटल के अलावा कुछ भी समानता नहीं है।