Saturday, July 27, 2024
HomeराजनीतिBJP : तीन राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, सीएम को लेकर...

BJP : तीन राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, सीएम को लेकर फंसा है मामला

BJP : मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है। यहां पार्टी बड़े मार्जिन से चुनाव जीती है लेकिन इन तीनों ही राज्यों में अभी तक मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात पर मोहर नहीं लग पाई है। इसी बीच अब भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। आपको बता दें कि राजस्थान में बीजेपी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनीत तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है।

WhatsApp Image 2023 12 08 at 12.50.04 PM

राजस्थान में BJP के पर्यवेक्षक

आपको बता दे की राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार चर्चा जारी है। हाल ही में खबर सामने आ रही थी कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बीजेपी एक बार फिर से यहां पर मुख्यमंत्री पद सौंप सकती है। लेकिन राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की रेस में बाबा बालकनाथ, वसुंधरा राजे समेत अन्य कहीं नाम है। अब बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो मध्य प्रदेश में बीजेपी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण और बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है।

छत्तीसगढ़ में BJP के पर्यवेक्षक

अब बात करते हैं छत्तीसगढ़ की। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने केंद्रीय जनजातीय मंत्री भारत सरकार अर्जुन मुंडा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। साथ ही साथ यहां पर केंद्रीय बंदरगाह और जहाजरानी जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनवाल तथा बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। आपको बता दे कि इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति इसलिए की गई है क्योंकि इन राज्यों में मुख्यमंत्री पद पर फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। अब भाजपा आलाकमान ने इन तीनों ही राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम की नियुक्ति कर दी है जो इन राज्यों में विधायक दल के नेता के चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें : PM Modi | ISRO : वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम ने की बड़ी घोषणा, 23 अगस्त होगा ‘नेशनल स्पेस डे’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular