Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17 : बिग बॉस 17 में होने वाली हैं पॉपुलर...

Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 में होने वाली हैं पॉपुलर के-पॉप सिंगर की एंट्री, नाम जान रह जाएंगे हैरान

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने वाली है। बीबी हाउस में के-पॉप सिंगर ऑरा नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने उनका प्रोमो शेयर कर इस बात की जीनकारी दी है। प्रोमो में ऑरा नजर आ रहें है जो हिन्दी के एक गाना गा रहें साथ वो सलमान के साथ स्टेज शेयर करते हुए भी दिखे हैं।

ezgif.com gif maker 88

कलर्स ने जारी किया प्रोमो

आपको बता दें कि कलर्स ने अपने सोशल मीडिया पर बिग बॉस सीजन 17 का नया प्रोमो जारी किया हैं। प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए कलर्स ने लिखा- जब होगी  के-पॉप सेंसेशन की वाइल्ड कार्ड एंट्री, तब बदल जाएगी घर के अंदर की सिचुएशन। प्रोमो में ऑरा सॉन्ग जो है अलबेला गाते नजर आ रहे हैं। बाद में वो बोलते हैं- जन्म से विदेशी लेकिन दिल से एकदम देसी। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो चर्चा में बना हुआ है। फैंस उनकी एंट्री को लेकर एक्साइटेड हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं ऑरा।

ezgif.com webp to jpg 58

के-पॉप के पॉपुलर सिंगर है ऑरा

गौरतलब है कि ऑरा पॉपुलर के-पॉप सिंगर हैं। वो के-पॉप बॉय ग्रुप Double-A का हिस्सा रह चुके हैं। ऑरा को हिंदी गानों को रीमेक करने के लिए जाना जाता है। उनके गानों को फैंस पसंद करते हैं। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के सॉन्ग जिम्मी जिम्मी का रीमेक बनाया था। उनका ये सॉन्ग काफी वायरल भी हुआ था।

बता दें कि इससे पहले शो में समर्थ जुरैल और मनस्वी ममगई ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। मनस्वी शो से बाहर हो चुकी हैं. वहीं समर्थ अभी शो का हिस्सा है। वहीं खबरें ये भी हैं कि शो में तहलका भाई की भी शो में दोबारा एंट्री हो सकती है। तहलका भाई को शो के रूल तोड़ने की वजह से शो से बाहर हुए थे। उनकी अभिषेक कुमार के साथ भयंकर लड़ाई हो गई थी। इसके बाद तहलका भाई ने अपना आपा खो दिया था और अभिषेक के साथ एग्रेसिव हो गए थे। जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular