Anurag Basu : अनुराग बासु हिंदी सिनेमा के सबसे सफल और सबसे लोकप्रिय निर्देशकों में से एक माने जाते है। उनकी फिल्मे दर्शकों को काफी पसंद आती है। हाल ही में एएनआई के इंटरव्यू में निर्देशक ने भारतीय सिनेमा की कमियों के बारे में बात की। अनुराग बासु ने भारतीय सिनेमा कि तुलना कोरियन सिनेमा से की। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने कभी भी ग्लोबल ऑडियंस पर ध्यान नहीं दिया।
अनुराग ने क्या कहा ?
निर्देशक अनुराग बासु ने कहा की, भारतीय निर्देशक फिल्मे केवल भारतीय दर्शकों को ध्यान में रख कर बनाते है। जबकि कोरियन फिल्मे ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रख कर बनाई जाती है। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ और ‘अनुजा’ के सफलता के बाद भी मुझे लगता है कि अभी भारतीय सिनेमा को विशव स्तर पर अभी काफी काम करना है। अनुराग बासु के अनुसार ज्यादातर भारतीय निर्देशक अभी भी फिल्मे भारतीय दर्शको को ध्यान में रखकर बनाते है। वह ग्लोबल ऑडियंस को इतना महत्व नहीं देते है।
ये भी पढ़ें : Mere Husband Ki Biwi : भूमि पेडनेकर ने शेयर किया अपकमिंग फिल्म का एक्सपीरियंस, नजर आएंगे ये कलाकार
‘आशिकी 3’ की अपडेट | Anurag Basu
अनुराग ने कहा , ‘हम केवल भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हैं। हम कोरियाई फिल्म उद्योग जितने ही युवा हैं, लेकिन उनके पास वैश्विक दर्शक हैं। लोग उनकी फिल्में देखते हैं, हम उनकी फिल्में देखते हैं। हमारी फिल्में केवल भारतीय ही देखते हैं। बहुत कम लोग हैं जो सिनेमा के प्रति जुनूनी हैं। हम वैश्विक स्तर पर दर्शकों को ध्यान में नहीं रखते।
हम केवल शुक्रवार, शनिवार और रविवार, सप्ताहांत, 100 करोड़, 500 करोड़, बस वहीं तक कि परवाह करते हैं’। अनुराग बासु ने कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘आशिकी 3’ पर भी अपडेट शेयर किया। उन्होंने कहा, ‘हमने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं कि है। हम अगले महीने शूटिंग शुरू करेंगे।’