Anuj-Anupamaa Romance: अनुज संग रोमांटिक होती नजर आई अनुपमा, किया कमाल का डांस

0
388
Rupali Ganguly Video
Rupali Ganguly Video

Anup-Anupamaa Romance: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो ‘अनुपमा’ इन दिनों छोटे पर्दे पर छाया हुआ है। शो में आए दिन नए नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते रहते है, इस वक्त पूरा शो छोटी अनु और अनुपमा के इर्द गिर्द घूम रहा है। शो की लेटेस्ट कहानी की बात करें तो अनुपमा बार-बार छोटी अनु को नजरअंदाज कर देती है। और उससे किया हुआ वादा भी तोड़ देती है। लेकिन शो में इनही सबके बीच अनुज और अनुपमा का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिस में दोनो की केमिस्ट्री दमदार नजर आ रही है। एपिसोड में दोनों ने शाहरुख खान और काजोल के गाने ‘कुछ कुछ होता है’ पर जबरदस्त डांस किया डांस के दौरान दोनों का रोमांस देखने लायक था। वहीं अब इससे जुड़ा उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/xckxyzpwxc/status/1607711194034634756?s=20&t=uUuQQLqhnYjDA4jL8ewI9A

डांस देख क्रू मेंबर्स भी हुए लट्टु

वीडियो में जहां एक तरफ रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना ‘कुछ कुछ होता है’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ क्रू मेंबर्स भी उनका रोमांस देख एक्साइटेड होते नजर आए वही क्रू मेंबर्स कभी उन्हें हाथ पकड़ने की तो कभी स्लो मोशन में एक-दूसरे को गले लगाने की सलाह देते दिखाई दिए। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की केमिस्ट्री वाकई में लाजवाब है।

https://twitter.com/xckxyzpwxc/status/1607957400778313730?s=20&t=XX9LsqOmSv5Gy_hEKfYsHQ

अनुज ने अनुपमा संग की मस्ती

इसके अलावा अनुपमा का एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव खन्ना, रुपाली गांगुली के साथ मस्ती करते नजर आए। वीडियो में एक्टर ने रुपाली से कहा कि आप अनुपमा हो रंजीत सिंह नहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने रंजीत सिंह की जबरदस्त एक्टिंग करके भी दिखाई।

 

अनुपमा शो अपडेट

बता दें कि अभी तक एंटरटेनमेंट से भरपूर ‘अनुपमा’ में दिखाया गया कि, अनुपमा छोटी के एनुअल फंक्शन में वक्त पर नहीं पहुंच पाती है। इससे छोटी का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है। दूसरी तरफ अनुज भी अनुपमा से नाराज हो जाता है। वह अनुपमा से कहता है, “तुम्हारे साथ जो अभी तक हुआ, वो जाने-अनजाने में मेरी बेटी के साथ हो रहा है। लेकिन अब बस। अब मैं ये सब बर्दाश्त नहीं करूंगा। तुम्हारे हाथ में जो चीजें हैं उन्हें संभालना सीखो, वरना वो पिघलकर कब बह जाएंगी, पता भी नहीं चलेगा।”