Salman Khan Birthday: सलमान खान के बर्थडे के तोहफे में मिली फैंस को लाठियां, यूजर्स का फूटा गुस्सा

0
257
Salman Khan Birthday
Salman Khan Birthday

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने हाल ही में अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर सलमान खान ने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी किया था, जिसमें टीवी और फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। वहीं एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर फैंस का भी हुजूम लग गया, जो अपने फेवरेट एक्टर का एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचे थे। हालांकि उनके लंबे इंतजार का फल उन्हें पुलिस कि लाठियों के रूप में मिला।

पुलिस ने फैंस पर किया लाठीचार्ज

बीते दिन भाईजान के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर फैंस की भारी भिड़ लग गई। सभी सलमान की एक झलक पाने और उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए घर के बाहर पहुंचे थे। सुबह से शाम तक के इंतजार के बाद दबंग खान को अपने घर की बालकनी पर देख फैंस खुशी से पागल हो उठे और बैरिकेड तोड़ घर के नजदीक जाने लगे। पुलिस ने भीड़ को बेकाबू होते देख उन पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें लाठियों से मारकर वहां से खदेड़ने लगे।

 

फैंस ने किया जमकर रिएक्ट

फैंस की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, भाई का प्रसाद। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘यार कितने बुरे हैं ये लोग.. ऐसे भी फैन होने का क्या फायदा की मार ही खानी पड़े।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, रिटर्न गिफ्ट मिल रहा है भाई के बर्थडे पर पुलिस से डंडा।

भाईजान का बर्थडे सेलिब्रेशन

सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता के घर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन के मौके पर कई सितारों ने शिरकत की, जिसमें शाहरुख खान भी शामिल थे। किंग खान इस पार्टी में भले ही लेट पहुंचे, लेकिन उन्होंने सलमान खान को गले लगाकर उनके बर्थडे की बधाई दी।