South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. अपराध
  3. हरियाणा: चुनरी से गला घोंट कर की महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
 हरियाणा: चुनरी से गला घोंट कर की महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
crime
अपराध हरियाणा

हरियाणा: चुनरी से गला घोंट कर की महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

by News Desk December 28, 2022

हरियाणा के सोनीपत से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां बंद पीजी में पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदन दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के परिचित युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी करनाल के घरौंडा का रहने वाला है।

crime
crime

हरियाणा के सोनीपत में मुरथल रोड पर गंदा नाला के पास स्थित पीजी में से महिला का शव बरामद किया गया है। मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया की आरोपी का नाम रवि है और वह करनाल के घरौंडा का रहने वाला है। वहां पुलिस के द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में चुनरी से गला दबाने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि महिला युवक से अक्सर रुपयों की मांग करती थी। जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया।  पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

मामले की जानकारी सेक्टर-14 के निवासी आशा राम गर्ग ने पुलिस को दी है। उन्होने बताया की पीजी कोवीड के कारण काफी समय से बंद पड़ा है। लेकिन सोमवार को उन्हें पता गला कि पीजी के केबिन में महिला का शव पड़ा है। उन्होंने इस बारे में जब अपने बेटे प्रवीन से बातचीत की तो उसने बताया कि साइबर कैफे जो पीजी के नीचे स्थित था, उसपर रविवार शाम को एक महिला और युवक आए थे। उन्होंने उसके बेटे को 200 रुपये देकर कुछ देर बैठने के लिए बंद पीजी का केबिन लिया था।

crime
crime

चार बच्चों की मां थी मृतका

पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है। वह मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला थी। वह चार बच्चों की मां थी और दो दिन से लापता थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम में गला दबाने से हत्या का पता लगा। जिस पर पुलिस ने आशाराम गर्ग के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

चुनरी से घोंटा गला

वहीं डीएसपी रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में महिला की गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद महिला के परिचित युवक करनाल के घरौंडा निवासी रवि को हिरासत में ले लिया है। वह सोनीपत शहर में महिला के मायके के आसपास व अन्य स्थानों पर काम करता था। वह जेसीबी पर काम करता था। जिससे उसकी महिला से जान पहचान हो गई थी।

पैसे देने से परेशान होकर की हत्या

युवक ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि महिला उससे लगातार पैसों की मांग कर रही थी। पैसे नहीं देने पर उसे फंसाने की धमकी देने लगी थी। वह इससे परेशान था। साथ ही उसे पता लगा कि महिला की अन्य युवकों से भी बोलचाल है। वह दो दिन पहले उसे साथ लेकर आया था। वापस लौटने पर वह फिर से रुपयों का दबाव बना रही थी। इसके चलते वह उसे बंद पड़े पीजी में ले आया और चुनरी से गला दबाकर उसकी हत्या कर ली। पुलिस आरोपी  को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Share This:

Tags: Crime crime in sonipat crime news haryana crime haryana news murder case murder in sonipat sonipat murder sonipat news
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.