Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17: अंकिता ने खत्म किया विक्की जैन संग अपना रिश्ता!...

Bigg Boss 17: अंकिता ने खत्म किया विक्की जैन संग अपना रिश्ता! बीबी हाउस में एक्ट्रेस ने लिया बड़ा फैसला

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं अंकिता लोखंडे भी अपने पती विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं। दोनों के बीच आए दिन मनमुटाव देखने को मिलता हैं।

इनके टॉक्सिक रिलेशनशिप को देखकर हर कोई शॉक्ड हो गया है। अंकिता और विक्की के बीच काफी बार भारी झगड़ा हो चुका है। लेकिन इस बार अंकिता अपने पति से इस कदर नाराज हो गई हैं कि उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है। जी हां, अंकिता लोखंडे ने अब विक्की से परेशान होकर एक बड़ा फैसला किया है, जिसे सुन शायद उनके फैंस और फैमिली को तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, अंकिता ने शो में कहा है कि वो अब विक्की से दूर रहना चाहती हैं। एक्ट्रेस की ये बात आग की तरह फैल गई है।

gbggdgdg

अंकिता लोखंडे ने तोड़ा विक्की जैन संग रिश्ता

आपको बता दें कि बिग बॉस के एक फैन फेज के मुताबिक अंकिता ने विक्की से अपना रिश्ता तोड़ दिया है। अंकिता ने कहा है कि अब वो विक्की के साथ और नहीं रहना चाहती। दरअसल, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विक्की किचन में काम कर रहे होंगे। इस बीच वो अंकिता को उकसाएंगे की वो उनके साथ आकर किचन में काम करें।

इसके बाद अंकिता ने उन्हें वॉर्न किया कि उनके गुस्सा का इम्तिहान ना लें। लेकिन विक्की उनकी बात को अनसुना कर उन्हें उकसाते रहें। इसके बाद विक्की अंकिता के पास आएं और पूछा कि क्या वो उनसे बात करेंगी। इस पर अंकिता उन्हें जवाब दिया कि, अब वो उनकी जिंदगी का और हिस्सा नहीं बनन चाहती। वो उन्हें दूरी बनाना चाहती हैं।

bhbhhjjhj

विक्की ने की थी अंकिता पर हाथ उठाने की कोशिश

गौरतलब है कि इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें अभिषेक कुमार के साथ बहस के दौरान अरुण ने विक्की पर चुटकी ली। जहां विक्की अंकिता के साथ अपने बिस्तर पर लेटे हुए थे, वहीं अभिषेक उनके सामने खड़े थे। बहस के दौरान अंकिता भी बीच में कूद पड़ी जिससे विक्की चिढ़ गए। इसके बाद विक्की एकदम बेड से उठे और अंकिता की तरफ गुस्से में आए, जिससे वह काफी शॉक्ड रह गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular