South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. दुनिया
  3. ताबड़तोड़ बर्फबारी से हिला अमेरिका और जापान, 80 की मौंत
 ताबड़तोड़ बर्फबारी से हिला अमेरिका और जापान, 80 की मौंत
cold wave
दुनिया

ताबड़तोड़ बर्फबारी से हिला अमेरिका और जापान, 80 की मौंत

by News Desk December 28, 2022

 

दुनिया भर में ठंड और बर्फबारी अपना सितम ढा रही है। ऐसा ही कुछ हाल जापान और अमेरिकी का है। दरअसल, दोनों जगहों को मिलाकर करीब 80 लोगों की मौत की खबर आई है। अमेरिका में जहां बर्फीले चक्रवाती तूफान ”बम” के चलते अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं जापान के एक बड़े हिस्से में भारी हिमपात के कारण 17 लोग मारे गए हैं और 93 लोग घायल हैं। यहां सैकड़ों घरों में बिजली गुल है। बर्फीले तूफान के कारण यहां का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

cold wave
cold wave

क्रिसमस से पहले शुरू हुए इस बर्फीले तूफान के कहर ने जापान और अमेरिका में भारी तबाही मचाई हुई है। यहां ठंड ने लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। अमेरिका में क्रिसमस के दौरान आए बर्फीले तूफान से देश के करीब 20 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। 49 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कनाडा में भी चार लोगों की जान जा चुकी है। तूफान का असर मेक्सिको तक देखने में आ रहा है। बताया जा रहा है की यह अब तक का सबसे प्रभावी बर्फीला तूफान है। वहीं हालात इतने बिगड़ गए है कि यहां मरीजों तक एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पा रही हैं और कई शहरों में बिजली तक गुल है। सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क और मोटाना जैसे शहर है जहां तापमान मायनस 45 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं बात करे जापान की तो यहां एक शक्तिशाली बर्फीले तूफान ने 17 लोगों की जान ले ली, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, जो भारी बर्फबारी के नीचे दबकर मर गई। क्रिसमस से पहले शुरू हुए इस तूफान ने जापान के उत्तरी क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई और सर्दियों में लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है।

cold wave
cold wave

उड़ानें हुई रद्द

जापान और अमेरिका में आये बर्फीले तूफान ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। एक्सट्रीम वेदर का दंश झेल रहे दोनों विकसित देशों में तूफान को लेकर कई तरह की एडवाइजरी जारी की गई हैं। तूफान के कारण अकेले अमेरिका में ही 15,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

वहीं जापान के तूफान की वजह से राजमार्गों पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं जिससे डिलीवरी सेवाओं में देरी हो रही है। बर्फीले तूफान से हुई दुर्घटनाओं ने 90 से अधिक लोगों को घायल कर दिया और सैकड़ों घरों को बिना बिजली के कड़ाके की ठंड को सहना पड़ रहा है। इसी बीच भारी बर्फ़बारी में कई बच्चे मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए।

cold wave
cold wave

कार में मिले शव, हाथ बाहर निकालते ही जम रही बर्फ

कुछ अमेरिकी क्षेत्रों में स्थिति ऐसी है कि दरवाजे से हाथ बाहर निकालते ही उस पर बर्फ सी जम जा रही है। न्यूयॉर्क की हालत बद से बदतर है। यहां पर बफैलो सिटी में एरी झील तक जम गई है। यहां कुछ लोगों के शव कार में मिले तो कुछ बर्फ में दबे हुए पाए गए। मौसम सेवा ने सलाह दी है कि तो जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, वो ठीक तरह से कपड़े पहनकर रहें। जितना संभव हो सके अपने चेहरे और त्वचा को कवर करके रहें। साथ ही कार में सेफ्टी किट्स जरूर लेकर चलें। पूरे हफ्ते मौसम इसी तरह से रहेगा और लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है।

cold wave
cold wave

14 लाख से ज्यादा घर और व्यवसाय प्रभावित

संयुक्त राज्य अमेरिका में लाखों लोग “सर्दियों के तूफान” से प्रभावित हुए हैं। बम चक्रवात से 14 लाख से ज्यादा घर और व्यवसाय गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं क्योंकि इससे ब्लैकआउट, बिजली आउटेज और तापमान में गिरावट आई है। अमेरिका के मुख्य शहरों में बर्फबारी ने लोगों को बहुत ही ज्यादा परेशानी में डाल दिया है। अमेरिका में हालात बेकाबू हो गए हैं। लोग घरों में कैद हैं। उत्तरी कनाडा में भयानक ठंड की वजह से तापमान माइनस -52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालत ये है कि पानी कुछ सेकंड में जम जा रहा है। अमेरिका से सटे कनाडा में भी बर्फबारी से सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। सड़क पर बर्फ की चादर बिछ चुकी है।

Share This:

Tags: america cold wave canada snow storm cold wave heavy snowfall japan heavy snowfall snow storm snow storm in japan winter snow world news
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.