Tunisha Sharma case update: तुनिषा शर्मा केस में आया नया मोड़, शीजान-तुनिषा के चैट्स की हुई जांच

0
429
Tunisha Sharma Death Case
Tunisha Sharma Death Case

Tunisha Sharma case update: टीवी इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस और यंग कलाकार तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को अपने शो ‘अलीबाबा’  के सेट पर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस के आत्महत्या करने की वजह का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं तुनिषा के को स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस केस को लेकर काफी छान बीन भी कर रही है। बीती रात पुलिस ने क्राइम सीन को भी रीक्रिएट किया। साथ ही दोनों के व्हाट्सएप चैट्स और एसएमएस भी खंगाले गए।

r23 6 1

क्राइम सीन हुआ रीक्रिएट

‘एएनआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार देर रात 2 बजे पुलिस शिजान को लेकर अलीबाबा के सेट पर पहुंची, जहां क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। आपको बता दें कि सेट पर सुबह चार बजे तक सीन रीक्रिएट किया गया। शीजान को उस मेकअप रूम में भी ले जाया गया, जहां तुनिषा का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस उनसे लगातार सवाल-जवाब कर रही है। गौरतलब है कि बुधवार को शीजान खान की पुलिस कस्टडी पूरी हो रही है।

r22 5 1

18 लोगों के बयान किए गए दर्ज

तुनिषा केस में आज शीजान खान की पुलिस कस्टडी पूरी हो जाएगी, लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस शीजान को कोर्ट में पेश कर उनकी कस्टडी को बढ़ाने की मांग करेगी। आपको बता दें कि इस मामले में अब तक 18 लोगों के बयान दर्ज हो चुके है, जिसमें तुनिषा की बहन और उनकी मां भी शामिल हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस के को-स्टार पार्थ जुत्थी से भी पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं खबरें हैं कि पुलिस अब शीजान की कस्टडी को 2,3 दिन और बढ़ाने की कोर्ट से मांग करेगी।

r21 3 1

खंगाली गई शीजान-तुनिषा की चैट्स

आपको बता दें कि फॉरेंसिक टीम ने शीजान के फोन को अनलॉक कर तुनिषा शर्मा के चैट्स निकाल लिए है। हालांकि शीजान के फोन की चैट्स में से कोई भी सुराग नहीं मिला है। वही अब फॉरेंसिक टीम तुनिषा शर्मा के फोन को अनलॉक करने की कोशिश कर रही है। साथ ही तुनिषा की मौत के पहले के कुछ घंटों की कशमकश को जानने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा पुलिस और फॉरेंसिक टीम दोनों ही तुनिषा शर्मा का ट्रिगर पॉइंट ढूंढ रही है।