Ameesha Patel: ‘गदर’ रिलीज होने के बाद अपने माता-पिता से लड़ गई थी अमीषा पटेल, एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

0
494
Ameesha Patel

Ameesha Patel: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में अमीषा एक बार फिर सनी देओल के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस का तड़का लगाती नजर आएंगी। अमीषा के करियर का करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। करियर की शुरुआत में ही उन्हें दो बड़ी फिल्मों में काम करने का मौका मिला था। पहला नाम ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार’ का है और दूसरी फिल्म ग़दर थी। दो बड़ी हिट के बाद अमीषा का करियर नीचे की तरफ जाने लगा। कहा जाता है कि अमीषा का डाउनफॉल उनकी निजी जिंदगी की वजह होने लगा। दरअसल, करियर की शुरुआती दिनों में वह अपने माता-पिता से ही भीड गई थीं। आरोप था कि उनके माता पिता पैसा हड़प रहे हैं।

Ameesha Patel Images 1

ये भी पढ़े: Meena Kumari : मीना कुमारी से शादी करना चाहते थे उन्हीं के सौतेले बेटे, कहा था – “काश मैं इतना छोटा नहीं होता…”

Ameesha Patel ने माता पिता पर लगाए थे गंभीर आरोप

पहली दो फिल्मों के जबरदस्त सफलता के बाद अमीषा पटेल के घर की लड़ाई मीडिया में आ गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि बात कोर्ट तक पहुंच गई। अमीषा ने सार्वजनिक तौर पर अपने माता पिता पर आरोप लगाया कि उनके माता-पिता उनके कमाए गए पैसों का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई। अमीषा पटेल ने माता पिता के खिलाफ 12 करोड़ों रुपए हड़प लेने का मामला भी दर्ज कराया था।

Ameesha Patel

विक्रम भट्ट से बढ़ी नजदीकियां

अमीषा पटेल और फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट के बीच नजदीकियों की खूब चर्चा हुई। उनके माता पिता इस वजह से भी खासे नाराज थे। बाद में खुद अमीषा ने माना कि  माता-पिता से लड़ाई और विक्रम भट्ट के साथ रिश्ते की वजह से उनके करियर पर काफी नेगेटिव प्रभाव पड़ा। बता दें कि फिल्म गदर-2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।