Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनMunawar Faruqui : मुनव्वर संग मन्नारा के मिटे सभी गिले-शिकवे, अभिषेक की...

Munawar Faruqui : मुनव्वर संग मन्नारा के मिटे सभी गिले-शिकवे, अभिषेक की पार्टी में लगाया एक दूसरे को गले

Munawar Faruqui: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 अब खत्म हो चुका हैं। हाल ही में सलमान के इस रियालिटी शो का फिनाले हुआ, जिसमें अभिषेक कुमार इस सीजन  के फर्स्ट रनर-अप बने तो वहीं मुनव्वर फारुकी ने शो की ट्रोफी अपने नाम की। बिग बॉस के घर में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी की जोड़ी को लेकर बहुत चर्चा रही है।

वहीं एक्ट्रेस शो में सेकंड रनरअप थीं। वहीं अब अभिषेक कुमार ने अपनी सक्सेस पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बिग बॉस 17 के कई कंटेस्टेंट्स दिखाई दिए जिसमें, नील भट्ट, आयशा खान, रिंकू धवन, नावेद सोले, मुनव्वर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं।

hbhjjjkjkj

अभिषेक की पार्टी में मन्नारा-मुनव्वर ने लगाया एक दूसरे को गले

आपको बता दें कि अभिषेक कुमार की पर्टी के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी अपने गिले-शिकवे भुलाते हुए एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं। दोनों ने साथ में पोज देते नजर आए। दोनों को एक साथ देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। पार्टी में मन्नारा चोपड़ा रेड कलर की ड्रेस में नजर आईं।

वहीं मुनव्वर फारूकी मैरून कलर की टीशर्ट पहने दिखे थे। वहीं मन्नारा और मुनव्वर की बात करें तो दोनों की मुलाकात बिग बॉस 17 में हुई थी। इस शो की शुरुआत से दोनों के बीच में दोस्ती देखने को मिली। दोनों का बॉन्ड धीरे-धीरे स्ट्रॉन्ग हो रहा था। हालांकि, फिर दोनों के बीच में झगड़े शुरू होने लगे।

बिग बॉस में मुनव्वर ने ये तक कहा था कि मन्नारा ने उन्हें दिवाली पर शो में किस किया था, जिसकी वजह से वो अनकम्फर्टेबल हो गए थे। फिर जब बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद मन्नारा को ये बात पता चली थी तो उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं था। मुनव्वर को पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए।

ghhghg

मुनव्वर ने उड़ाया था मन्नारा का मजाक

गौरतलब है कि  मुनव्वर ने एक वीडियो शेयर करके मन्नारा का मजाक उड़ाया था। दरअसल, मन्नारा शो की सेकंड रनरअप हैं। उन्होंने खुद को फीमेल कैटेगरी में विनर बताया था। तो मुनव्वर ने एक लाइव में कहा था कि औरी NRI कैटेगरी में विनर हैं, विक्की हसबैंड कैटेगरी और अंकिता वाइफ कैटेगरी में। इस वीडियो में वो काफी हंसते हुए भी दिखे थे।

शो से बाहर निकलने के बाद दोनों के बीच में अनबन देखने को मिली थी। लेकिन अब लगता है कि अभिषेक कुमार की पार्टी ने दोनों के बीच के झगड़े को सुलझा दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular