Bigg Boss 17: ईशा मालवीय पर भड़की ऐश्वर्या शर्मा, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाई खरी खोटी

0
352
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में कई बड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते रहे हैं। साथ ही बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले की डेट भी  नजदीक आ गई है। बात दें कि बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होगा और दर्शकों को जल्द ही विजेता मिल जाएगा।

वहीं अब शो शो पर टॉप 5 फाइनलिस्ट बचे हैं। वहीं ईशा बिग बॉस के घर से बाहर आकर इंटरव्यू दे रही हैं। उनसे इंटरव्यू में ऐश्वर्या शर्मा के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं। दरअसल ईशा ने ही ऐश्वर्या को शो से बाहर किया था। ईशा की बातें सुनकर ऐश्वर्या भड़क गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके ईशा को लताड़ लगाई है।

ghghhghghb

ईशा पर भड़की ऐश्वर्या शर्मा

आपको बता दें कि ऐश्वर्या और ईशा की बिग बॉस के घर में कभी नहीं बनी। दोनों अक्सर लड़ती हुई नजर आती थीं। ऐश्वर्या की पॉपुलैरिटी देखते हुए ही ईशा ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। ऐश्वर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- बिग बॉस की कंटेस्टेंट कह रही हैं ऐश्वर्या एक कंप्टीशन थी इसलिए पावर मिली तो निकाला।

ऐश्वर्या का कोई इनपुट नहीं था। फैमिली एपिसोड में अपने पिता के सामने उन्होंने कहा- अनुराग के फैंस तो… मतलब समझो ना और अब इंटरव्यू में इस बात से इनकार कर रही हैं। तो भाई एक बात डिसाइड कर लो। कहना क्या चाहती हो। रही बात आपक इनपुट की तो सिर्फ आपकी पर्सनल लाइफ, चुगली करना और अभिषेक को पोक करना था। बेवकूफ थी और बेवकूफ ही रहोगी।

ूीुूीूीुूीुीूु

ईशा ने किया था ऐश्वर्या को शो से बाहर

गौरतलब है कि ईशा जब शो में कैप्टन थीं तो उन्हें एक नॉमिनेटिड कंटेस्टेंट को निकालने का मौका मिला था। उस समय ईशा ने ऐश्वर्या का नाम लिया था। उन्होंने शो से निकालने के पीछे का कारण बताया था कि वह कुछ नहीं कर रही हैं और ना ही गेम खेल रही हैं। बिग बॉस 17 के फिनाले की बात करें तो ये 28 जनवरी को होने वाला है।

शो में अंकिता लोखंडे, अरुण महाशेट्टी, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा फिनाले में पहुंचे हैं। अब देखना होगा इन पांचों में से कौन इस सीजन की ट्रॉफी अपने घर लेकर जाते हैं।