Abhishek Kapoor : फरहान के साथ अपने रिश्ते को लेकर अभिषेक कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलें- ‘जिंदगी है ये सब चलता है’

0
409
Abhishek Kapoor

Abhishek Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर अभिषेक कपूर आज समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अभिषेक कपूर ने बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से एक अलग पहचान बनाई हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फरहान अख्तर के साथ उन्होंने फिल्म ‘रॉक ऑन’ में काम किया था।

यह फिल्म काफी हिट भी रही थी। वहीं, ‘रॉक ऑन 2’ के दौरान अभिषेक और फरहान के बीच में गलतफहमियां बढ़ गईं और अभिषेक ने खुद को उस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक इस विषय में मीडिया से खुलकर बातें करते दिखाई दिए।

thfththhft

फरहान को लेकर की बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, ‘मेरे मन में आज भी फरहान के लिए प्यार और सम्मान है। मैं उन्हें बहुत मानता हूं। हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ कभी।’ अभिषेक कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, ‘मेरे लिए ‘रॉक ऑन’ बेहद खास फिल्म है।

इस फिल्म ने मुझे बतौर निर्देशक पहचान दिलवाई। मैं ‘रॉक ऑन 2’ के लिए फ्रेम लिख रहा था, लेकिन फरहान को वह पसंद नहीं आ रहा था। यह झूठ है कि मैंने ‘रॉक ऑन 2′ की स्क्रिप्ट लिखी थी और मुझे फिल्म से निकाला गया। फिल्म की कहानी को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस बात को लेकर हम दोनों में कुछ असहमतियां थी, इसलिए मैं फिल्म से अलग हो गया था।’

gfgfbghtf

‘रॉक ऑन 2’ को लेकर की बात

गौरतलब है कि अभिषेक कपूर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने ‘रॉक ऑन 2’ देखी है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘नहीं मैंने आज तक उस फिल्म को नहीं देखा है, लेकिन मेरे मन में कोई मलाल नहीं है। जिंदगी है, इसमें ये सब चलता रहता है। आप सीखते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं।’

बता दें कि अभिषेक कपूर ने साल 2008 में आई हिट फिल्म ‘रॉक ऑन’ को निर्देशित किया था। इस फिल्म में उन्होंने फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल जैसे सितारें नजर आए थे।