Virat Kohli: कोहली-गावस्कर विवाद में कूदे वसीम अकरम, कह दी ये बड़ी बात

0
439
Virat Kohli: कोहली-गावस्कर विवाद में कूदे वसीम अकरम

Virat Kohli: आईपीएल 2024 कई बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छा रहा है। रियान पराग सहित कई युवा प्लेयरों ने अच्छा करके दिखाया है। विराट कोहली भी इस बार अच्छे लय में दिखे हैं। उन्होनें 11 पारियों में 148.08 के स्ट्राइक रेट से 542 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में भी शीर्ष पर हैं। हालांकि, उनकी स्ट्राइक रेट को लेकर चर्चाएं जरुर रहती है। लेकिन विराट ने इस सीजन लगभग 150 की स्ट्राइक रेट से खेलकर कई लोगों की बोलती बंद कर दी है। कमेंटेटर और पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनिल गावस्कर विराट के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठा चुके हैं। जिसके बाद विराट कोहली ने एक मैच के बाद रिप्लाई दिया है। अब इस विवाद में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वसीम अकरम ने इस विवाद पर रखी अपनी बात

इस पूरे विवाद पर अकरम ने कहा, दोनों ही महान खिलाड़ी हैं। सनी भाई को एक क्रिकेटर और इंसान के तौर पर मैं मैदान के अंदर और मैदान के बाहर दोनों अच्छी तरह से जानता हूं। एक कमेंटेटर के तौर पर वह काफी समय से काम कर रहे हैं। अब विराट की बात करूं, तो वह शीर्ष के खिलाड़ी हैं और मौजूदा समय के महान क्रिकेटरों में से एक हैं। इतना ही उन्हें आल टाइम महान क्रिकेटरों की सूची में भी शामिल किया जाता है, लेकिन कोहली को ऐसा नहीं कहना चाहिए था।

उन्होंने आगे कहा, यह कमेंटेटर का काम होता है। अगर कोई धीमी पारी खेलेगा तो वह इस बात को कहेगा। लेकिन इस बात को छोड़िए। कोहली इस तरह के खिलाड़ी नहीं है। दोनों ही महान खिलाड़ी हैं और दोनों ही इस बात से जल्दी ही आगे बढ़ जाएंगे। मुझे नहीं लगता है कि दोनों में से कोई भी इस बात को निजी तौर पर लेगा। वे ठीक हो जाएंगे। मैं दोनों को अच्छी तरह से जानता हूं।

Virat Kohli के लिए ये सीजन रहा है शानदार

बता दें कि विराट कोहली के लिए ये आईपीएल सीजन काफी शानदार रहा है। वे काफी अच्छे लय में दिखे हैं। वो ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। उन्होनें 11 पारियों में 148.08 के स्ट्राइक रेट से 542 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी काफी कमाल की रही है। मैदान पर आते ही वे छक्के जड़ने में लग जाते हैं। ऐसे ही खेलते रहे तो ऑरेंज कैप लेकर जा सकते हैं। हालांकि, टीम प्लेऑफ में पहुंच नहीं पाएगी तो कोहली के लिए ऐसा कर पाना मुश्किल होगा।

ये भी पढ़ें: Anushka Sharma Birthday: Virat Kohli ने रोमांटिक अंदाज में किया बर्थ-डे विश, पोस्ट हुआ वायरल