Sonakshi Sinha : ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के बाद अब सोनाक्षी को मिला एक और प्रोजेक्ट, एक्ट्रेस ने जताई खुशी

0
530
Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा काफी लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई थीं। हालांकि अब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ वो ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म के रिलीज से पहले अब सोनाक्षी सिन्हा के हाथ एक और बड़ी फिल्म का ऑफर लग गया है। जल्द ही वह विशाल राणा की फिल्म में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन करेंगे करण रावल। ऐसे में इस बड़े प्रोजेक्ट के मिलने पर सोनाक्षी काफी खुश हैं और उन्होंने पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।

Sonakshi Sinha

विशाल राणा ने सोनाक्षी को लेकर कही ये बात

आपको बता दें कि इकोलोन प्रोडक्शंस के प्रमुख विशाल राणा ने ये जानकारी खुद दी है कि वो सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपनी अगली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके निर्देशक होंगे करण रावल। इस फिल्म के टाइटल अभी सोचा नहीं गया है। हालांकि इस प्रोजेक्ट के प्रति अपना उत्साह जताते हुए विशाल राणा ने कहा, ‘एक शानदार टीम के साथ इस यात्रा को शुरू करते हुए बेहद उत्साहित हूं। करण और सोनाक्षी जैसी प्रतिभाओं के साथ काम करना बहुत उत्साह की बात है। अपने विजन को स्क्रीन पर पेश करने के लिए हम बेसब्र हैं। यह एक शानदार एडवेंचर की शुरुआत है। जल्द ही यह शुरू होने जा रहा है।’

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने प्रोजेक्ट मिलने पर जताई खुशी

बता दें कि इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस बड़े प्रोजेक्ट के मिलने पर विशाल और करण के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए खुशी जताई है। सोनाक्षी ने पोस्ट के जरिए कहा है कि, ‘इकोलोन प्रोडक्शंस के साथ यह मेरी पहली फिल्म है। मैं हमेशा नए और शानदार किरदार अदा करने के लिए उत्साहित रहती हूं। यह फिल्म इस कड़ी में मेरी अगली यात्रा तय करेगी। इस फिल्म में थ्रिलिंग भूमिका अदा करने के लिए मैं बहुत खुश और बहुत उत्साहित हूं।’