Tiger 3: लगातार घटती जा रही है सलमान की फिल्म की कमाई, छठे दिन किया महज इतने करोड़ा का कारोबार

0
413
Tiger 3

Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ फैंस के लिए दिवाली का एक तोहफा बनकर आई है। 12 नवंबर को देशभर में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर तो धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन अब छठे दिन तक आते-आते इसका कलेक्शन बुरी तरह गिर गया है। अगर शुरुआती दो दिनों को छोड़ दिया जाए तो फिल्म की कमाई हर रोज घट रही है। ‘टाइगर 3’ की कमाई एक ही दिन में आधी हो गई और अब तक यह सिलसिला जारी है। वहीं अब फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया हैं।

ezgif.com gif maker 23 1

रिलीज के छठे दिन किया महज इतने करोड़ का कारोबार

आपको बता दें कि सलमान-कैटरीना की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में ही 100 करोड़ कमा लिए थे। लेकिन अब कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 18.27 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं छठे दिन के अनुमानित आंकड़े सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार (छठे दिन) 1.49 करोड़ रुपए कमाएगी। जो कि सलमान खान और मेकर्स के लिए चिंता का विषय है। इसी के साथ फिल्म को टोटल कलेक्शन 188.91 करोड़ रुपए हो जाएगा।

hyggytyt 1

टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल है ‘टाइगर 3’

‘टाइगर 3’ के बारे में बात करें तो यह यशराज स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल है। इससे पहले ‘एक था टाइगर’ 2012 में रिलीज हुई थी। वहीं 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ रिलीज हुई थी। 5 साल बाद अब ‘टाइगर 3’ आई है। बता दें कि तीनों ही सीक्वल में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ नजर आई हैं। जहां सलमान खान ने अविनाश सिंह राठौड़ का किरदार निभाया है तो वहीं कैटरीना कैफ उनकी वाइफ जोया के रोल में नजर आई हैं।

Read more: Tiger 3 : पहले सोमवार की परीक्षा में सफल रही ‘टाइगर 3’, कमाई के मामले में ‘पठान’ और ‘बाहुबली’ को भी छोड़ा पीछे

Tiger 3: रिलीज से पहले टाइगर 3 के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, एक्शन के मामले में हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देगी भाईजान की फिल्म