Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सफलता पर नहीं होता था लोगों को विश्वास

0
383
Richa Chadha

Richa Chadha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा आए दिन सुर्खइयों में छाई रहती हैं। ऋचा ने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है। वहीं वो हर मुद्ये पर खुलकर बात करती भी नजर आती हैं। ऋचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे- 3’ में एक्ट्रेस नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और ऋचा चड्ढा के दमदार अभिनय की भी तारीफ की गई थी।

हाल ही में, एक मीडिया बातचीत में ऋचा चड्ढा ने अपने शुरुआती फिल्मी करियर के बारे में बात की साथ ही यह भी खुलासा किया कि उनकी सफलता पर कोई विश्वास नहीं करता था।

dthhtthr

ऋचा  कि सफलता पर नहीं करता था कोई विश्वास

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान ऋचा चड्ढा ने खुलासा किया कि कितने लोगों को तो उनकी सफलता पर विश्वास नहीं हुआ था। एक्ट्रेस  ने कहा कि वह उन लोगों से मिलीं, जिनके साथ उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में काम किया था। उन लोगों ने कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि आप अपने जीवन में इतना आगे तक पहुंच पाएंगी।’ ऋचा चड्ढा ने बताया, ‘उनके इस जवाब से मुझे बुरा नहीं लगा, बल्कि सुनने में अच्छा महसूस हुआ, क्योंकि वह मेरी तारीफ कर रहे थे।’

ऋचा चड्ढा ने आगे कहा, ‘मैं न तो इंडस्ट्री में दोस्त बनाने जाती हूं और न ही दुश्मन। जिस के साथ काम करती हूं या नहीं किया है, सभी के साथ अच्छे से पेश आती हूं। इंडस्ट्री में एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि साथ मिलकर ही हम अच्छे से काम कर सकते हैं।’ अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘अगर मुझे लगता है कि किसी का व्यवहार अच्छा नहीं है, तो मैं उस व्यक्ति से अलग हो जाती हूं।

bggffn

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

वहीं ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फुकरे 3’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘फुकरे 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। यह फिल्म चार युवाओं के बीच दोस्ती के बंधन को दिखाती है,। इसमें ऋचा भोली पंजाबन की भूमिका में दिखीं। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

Fukrey 3 : ‘फुकरे 3’ की रिलीज से पहले सलमान खान ने पुलकित सम्राट को दी शुभकामनाएं, पोस्ट शेयर कर कही ये बात