Zeenat Aman : फिलिस्तीन और इजराइल के बीच चल रही जंग पर जीनत अमान ने किया रिएक्ट, बोलीं- मैं चुप नहीं रह सकती

0
376
Zeenat Aman

Zeenat Aman: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज कलाकारा जीनत अमान आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने 70 और 80 के दशक में अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज किया था। जीनत अमान  को लोग आज भी पसंद करते हैं। आज भी उनकी स्लाइल लोगों को उनका दीवाना बना देती हैं। आज भी लड़कियां जीनत अमान को अपना रोल मॉडल मानती हैं साथ ही लोगों उनकी फिल्मों को देखना बेहद पसंद करते हैं।

वहीं हाल ही में हमास के हमलों के बीच इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे वॉर पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ज्यादातर अपने सोशल मीडिया पर 70 के दशक के फिल्म सेट और हिंदी सिनेमा से जुड़ी अपनी पुरानी यादों के बारे में पोस्ट करती हैं।

Zeenat Aman

लोगों के बारे में बोलने से कतराती नहीं Zeenat Aman

आपको बता दें कि जीनत अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ईमानदारी बयान देने से कभी नहीं कतराती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के सामने जीनत को आज भी अपने समय से आगे माना जाता है। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया जहां उन्होंने इजराइल और फिलिस्तीन के बीच की लड़ाई पर रिएक्ट किया है। ज़ीनत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैंने हमेशा से पॉलिटिक्स और रिलीजन के बारे में बात करने से परहेज किया है। मैं इस बात से इत्तेफाक रखती हूं कि ऐसी बातों पर ओपिनियन देने से लोगों के इमोशन्स को ठेस पहुंच सकती है। इसी के साथ मैं इन मामलों पर राय देने से इसलिए भी घबराती हूं क्योंकि इसपर मेरी इतनी कमांड नहीं है’।

Zeenat Aman

फिलिस्तीन और इजराइल के बीच चल रही जंग पर Zeenat Aman ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस ने आगे कहा पिछले कुछ दिनों में फिलिस्तीन और इजराइल से सामने आ रहे दर्दनाक तस्वीरों ने मुझे यह नोट लिखने के लिए मजबूर किया है। मैं ऐसे समय में चुप नहीं रह सकती। मैं उस इंटरनेशनल कॉम्युनिटी के सपोर्ट में हूं जो इस मौके पर जंग को रोकने के पक्ष में नजर आ रहे हैं और पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने की मंशा रखते हैं। इस जंग में जिस तरह से मासूम बच्चों की जान जा रही है वो बहुत निंदनीय है’।