South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. Yogini Ekadashi 2023 : 13 या 14 जून कब है योगिनी एकादशी? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
 Yogini Ekadashi 2023 : 13 या 14 जून कब है योगिनी एकादशी? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
धर्म

Yogini Ekadashi 2023 : 13 या 14 जून कब है योगिनी एकादशी? जानें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

by News Desk June 13, 2023

Yogini Ekadashi 2023 : हर वर्ष आषाढ़ पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती हैं। प्रचलित मान्यता के अनुसार योगिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से श्रद्धालुओं को विष्णु जी का आशीर्वाद तो मिलता ही है। साथ ही उनके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति योगिनी एकादशी का व्रत (Yogini Ekadashi 2023) रखता है उसे हजारों ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल प्राप्त होता है और उससे अनजाने में की गई सभी गलतियां माफ हो जाती हैं। इस बार योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून 2023, दिन बुधवार को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Lord Vishnuji : भगवान विष्णु के कितने अवतार हैं? जानिए कौन से अवतार का होना अभी भी बाकी है?

योगिनी एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार एकादशी तिथि का आरंभ 13 जून 2023 को सुबह 9 बजकर 28 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 14 जून 2023 की सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून 2023 को रखा जाएगा।

योगिनी एकादशी व्रत की पूजा विधि

  • योगिनी एकादशी के दिन प्रात: काल उठने के बाद स्नान आदि से निवृत होकर पीले रंग के वस्त्र पहने।
  • इसके बाद घर के पूजा स्थल को गंगाजल से साफ करें।
  • फिर विष्णु जी और सभी देवी-देवताओं की मूर्ती का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • इसके बाद भगवान विष्णु को फूल और तुलसी के पत्ते अर्पित करें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं।
  • पूजा के पश्चात विष्णु सहस्रनामावली का पाठ करें।
  • साथ ही ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का 108 बार उच्चारण करें।
  • अंत में सभी देवी-देवताओं की आरती करें और उन्हें सात्विक चीजों का भोग लगाएं।
  • इसके बाद अगले दिन शुभ मुहूर्त में भगवान की आराधना करने के बाद व्रत का पारण करें।

यह भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2023 : निर्जला एकादशी के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें विष्णु जी की आराधना, सदैव बनी रहेगी कृपा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Tags: dharm astha dharm manyta featured hindu dharm hindu religion hindu religious festival lord vishnu vishnu ji Yogini Ekadashi Yogini Ekadashi 2023 Yogini Ekadashi 2023 vrat Yogini Ekadashi vrat yogini ekdashi
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.