अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतने का किया दावा

0
421
amit shah on 2024 loksabha election

केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पिछले नौ साल के भीतर दुनिया में भारत के सम्मान और सुरक्षा में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस समयावधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ भ्रष्ट्राचार का कोई आरोप नहीं लगा।

 

amit shah in tamilnadu

 

तमिलनाडु के वेल्लोर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि द्रमुख और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने वंशवाद की राजनीति और कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस, द्रमुक को 2 जी, 3 जी, 4 जी पार्टियां करार दिया। अमित शाह ने कहा कि 2 जी का मतलब दो पीढ़ी, 3 जी यानी तीन और 4 जी का मतलब चार पीढ़ी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में 300 सीटों के साथ केंद्र में वापसी करेगी।

 

amit shah in tamilnadu

 

अमित शाह ने कहा कि एनडीए के नौ साल के शासन में भारत का कद वैश्विक स्तर पर बढ़ा है और प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां उनका ‘मोदी-मोदी’ के नारों से स्वागत होता है। यह 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरी दुनिया में भारतीयों को सम्मान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित की।