Maa Brahmacharini Puja : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें उपासना, जानिए पूजा विधि

0
317
Maa Brahmacharini Puja Vidhi

Maa Brahmacharini Puja Vidhi : सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व हैं। नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती हैं, जबकि दूसरे दिन यानि आज 23 मार्च को मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) ने राजा हिमालय के घर जन्म लिया था, जो माता पार्वती का ही दूसरा रूप हैं। उन्होंने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर साधना, जप और तप की थी। इसी वजह से देवी को ब्रह्मचारिणी नाम से बुलाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की पूजा में इन चीजों को करें शामिल, भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां

माता ब्रह्मचारिणी की पूजा का महत्व

नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, भक्तों को मिलता है ये फल Navratri 2020 Navratri 2nd day Maa brahmacharini puja mantras aarti katha improtance bhog - News Nation

मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) सफेद वस्त्र धारण करती हैं और उनके एक हाथ में कमंडल और दूसरे में जप की माला होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को अपने उद्देश्य में अपार सफलता मिलती है। माता के आशीर्वाद से मनुष्य के अंदर हर परिस्थिति से लड़ने की क्षमता विकसित होती है। इसके अलावा व्यक्ति के अंदर धैर्य, संयम, तप, जप और त्याग आदि जैसे गुण भी आने लगते हैं, जिससे वह आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।

यह भी पढ़ें- Navratri Wishes in Hindi : नवरात्रि पर अपनों को भेजे ये खास शुभकामनाएं संदेश, लिखे- कुमकुम भरे कदमों से…

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि

Shardiya Navratri 2020 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन की जाएगी मां ब्रह्मचारिणी पूजा, जानें मंत्र, कथा एवं महत्व

नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) के दूसरे दिन यानि आज मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान जरूर करें। साथ ही उन्हें चमेली का फूल, फल, धूप, दीप, अक्षत् और गंध आदि अर्पित करें। इसके अलावा माता को पान का पत्ता, सेब, सुपारी, चीनी और मिश्री का भोग लगाना भी शुभ होता हैं। इस दौरान मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र का जप करें और मां ब्रह्मचारिणी की कथा पढ़ें। अंत में मां ब्रह्मचारिणी की विधिपूर्वक आरती करें।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में इन रंगों के कपड़े पहनकर करें पूजा, माता का मिलेगा विशेष आशीर्वाद

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।