जम्मू कश्मीर में महिला डॉक्टर की हत्या से सनसनी! बॉयफ्रेंड ने चाकुओं से गोदकर मार डाला, फिर फेसबुक पर लिखा…

0
406
j&k: boyfriend stabs dr girlfriend

जम्मू कश्मीर में एक महिला डॉक्टर की हत्या ने कोहराम मचा दिया है। गौरतलब है कि महिला डॉक्टर के बॉयफ्रेंड ने ही चाकू से गोद कर हत्याकांड को अंजाम दिया। महिला डॉक्टर सुमेधा शर्मा की हत्या के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड ने सुसाइड करने का प्रयास भी किया लेकिन घायल हालत में आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। मृतका के बॉयफ्रेंड ने सुसाइड करने से पहले फेसबुक पोस्ट पर जान देने की बात कही थी जिसे पढ़कर रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मृतक डॉक्टर के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

j&k: boyfriend stabs dr girlfriend

हत्या के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी की कोशिश

दिल्ली में हुए श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड जैसा एक और सनसनीखेज मामला जम्मू कश्मीर से भी सामने आया है। यहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी डॉक्टर गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। मृतक डॉक्टर की पहचान सुमेधा नाम से की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू से सुमेधा को गोद डाला जिससे डॉक्टर सुमेधा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुदकुशी करने की भी कोशिश की। मगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

j&k: boyfriend stabs dr girlfriend

पुलिस ने बताया कि मृतक सुमेधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आरोपी का इलाज अस्पताल मे कराया जा रहा है। इलाज के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम जौहर गनई है जो जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह का रहने वाला है।

j&k: boyfriend stabs dr girlfriend

पुलिस ने ऐसे बचाई आरोपी की जान

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर सुमेधा की हत्या के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड जौहर ने सुसाइड करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को ठीक समय पर अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट किया था जिसमें उसने जान देने की बात कही थी। फेसबुक पोस्ट पर जौहर ने लिखा था कि अपने निजी कारणों से वो अपनी जिंदगी को खत्म करना चाहता हैं। पोस्ट को देखकर जौहर के  परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल जौहर को अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल जौहर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर सुमेधा का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। वहीं आरोपी जौहर के पेट में चोट के गहरे निशान थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।