Tuesday, October 22, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलAnushka Sharma-Virat Kohli: इटली में शादी, लंदन में घर, क्या भारत छोड़...

Anushka Sharma-Virat Kohli: इटली में शादी, लंदन में घर, क्या भारत छोड़ देंगे विराट और अनुष्का ?

Anushka Sharma-Virat Kohli विराट और अनुष्का की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हिट है। फिलहाल वह लंदन में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में कई लोगों ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं जहां यह दावा किया जा रहा है कि कोहली लंदन में ही रहेंगे...

Anushka Sharma-Virat Kohli: विराट और अनुष्का की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हिट है। करोड़ो लोग उन्हें फॉलो करते हैं जिसके कारण सोशल मीडिया पर पोस्ट तस्वीरों पर लाखों व्यूज मिनटों में आ जाते हैं। भारत के हर कोने में उनके फैन देखने को मिल जाते हैं। हालांकि, लंबे समय से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के भारत में नहीं रहने पर लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए हैं। खबरों की मानें तो इस बात की चर्चा तेज है कि विराट औ अनुष्का दोनों ने लंदन में अपना घर लिया है और बेटे अकाय, बेटी वामिका के साथ लंदन में ही काफी समय तक रहने वाले हैं।

काफी लंबे समय से लंदन में रह रही हैं अनुष्का

आपने देखा होगा कि विराट कोहली को जब भी समय मिलता है, वह लंदन चले जाते हैं। लंदन में उनकी फैमली रह रही है। अनुष्का काफी वक्त से लंदन में हैं। अकाय के जन्म से ठीक पहले ही वे चली गई थीं। कोहली अकाय के जन्म की वजह से टीम इंडिया से ब्रेक लेकर लंदन गए थे और वह बीच बीच में आज भी लंदन चले जाते हैं। यहां तक की दावा किया जाता है कि दोनों ने वहां घर भी ले चुके हैं। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। हां, ये जरूर है कि अनुष्का काफी वक्त से लंदन में ही हैं।

याद होगा कि टी20 विश्व विजेता बनने के बाद विक्ट्री परेड में शामिल हुए और दिल्ली से फ्लाइट लेकर लंदन की ओर रवाना हुए थे। उसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में भी लंदन जाते रहे हैं। बांग्लादेश के सीरीज के बाद भी वह लंदन चले गए थे। उसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भी एक वीडियो सामने आया था जहां कोहली ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा कर लंदन की फ्लाइट के बारे में पूछ रहे थे। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह लंदन के फ्लाइट के बारे में ही पूछ रहे थे।

Anushka Sharma-Virat Kohli: इटली में शादी, लंदन में घर, क्या भारत छोड़ देंगे विराट और अनुष्का

लोगों ने नागरिकता को लेकर सोशल मीडिया पर पूछे सवाल ?

लम्बे समय से लंदन में रह रहे कपल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल खड़े करने शुरु कर दिए हैं। एक एक्स यूजर (Tanya) ने हैंडल से प्लेटफॉर्म पर लिखा कि, ‘क्या विराट कोहली रिटायरमेंट के बाद लंदन शिफ्ट करने वाले हैं?’ वहीं, एक रवि नाम के यूजर ने लिखा, ज्यादा अमीर लोग भारत में पैसे बनाने के लिए रहते हैं। भारत के नागरिकता के साथ बाहर लंबे समय तक रहना भी एक आईडियल ऑप्शन हो सकता है। अगर आपकी प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा है, तो भारत में रहना आपके लिए ठीक नहीं है।

Anushka Sharma-Virat Kohli: इटली में शादी, लंदन में घर, क्या भारत छोड़ देंगे विराट और अनुष्का

लंदन को लेकर विराट और अनुष्का के क्या हैं विचार ?

लंदन में रहने को लेकर विराट कोहली ने हाल ही में कहा था कि, हम 2 महीने छुट्टियां मनाने और आम लोगों जैसा महसूस करने के लिए वहां गए थे और वह काफी बढ़िया अनुभव रहा। ये भगवान की ही कृपा है कि मुझे अपने परिवार के साथ समय बिताने का सौभाग्य मिला। वहां जाकर कम लोग हमें पहचानते हैं और आम लोगों की तरह बाहर घूमने पर बहुत अच्छा लगा। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कोहली को लंदन पसंद है और वह काफी दिनों तक वहीं रहना चाहते हैं।

वहीं, अनुष्का की बात करें तो वह भी कह चुकी हैं कि लंदन में समय बिताना पसंद है। हालांकि, उन्होनें ये भी कहा कि उन्हें फिल्म करना है लेकिन फिलहाल वह जीवन को बैंलेंस भी रखना चाहती है। हाल ही में उन्होनें कहा था कि, मुझे एक्टिंग करना पसंद है, लेकिन मैं अब उतनी फिल्में नहीं करना चाहती जितनी पहले कर रही थी। मैं साल में केवल एक फिल्म करना चाहती हूं और मैं एक्टिंग करने का आनंद लेना चाहती हूं क्योंकि यही मुझे पसंद है। मैं अपने जीवन में बैलेंस लाकर परिवार को ज्यादा समय देना चाहती हूं।

Anushka Sharma-Virat Kohli: इटली में शादी, लंदन में घर, क्या भारत छोड़ देंगे विराट और अनुष्का

क्या कपल लंदन की नागरिकता चाहते हैं ?

अनुष्का और विराट बेटे अकाय के जन्म से पहले से ही लंदन में रह रहे हैं। अभी भी जब भी विराट को समय मिलता है, फ्लाइट लेकर लंदन पहुंच जाते हैं। ऐसे में अगर वह चाहें तो लंदन की नागरिक बन सकते हैं क्योंकि यूके दोहरी नागरिकता को स्वीकार करता है। अकाय कोहली को ब्रिटेन की नागरिकता तभी मिल सकती थी जब उसके माता-पिता में से कोई एक आधिकारिक रूप से वहां का नागरिक होता या फिर लंबे समय से वहां रह रहा होता।

मगर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब भी भारतीय नागरिक ही हैं और यहीं पर निवास कर रहे हैं। हालांकि, यूनाइटेड किंगडम के अंदर दोहरी नागरिकता का भी कानून है। इसलिए विराट और अनुष्का यदि लंदन शिफ्ट होना भी चाह रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि उन्हें इसके लिए भारत की नागरिकता छोड़नी पड़े।

Read More: Virat-Anushka: लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए विरुष्का, सोशल मीडिया पर हुई फोटो वायरल

- Advertisment -
Most Popular