Virat-Anushka: लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए विरुष्का, सोशल मीडिया पर हुई फोटो वायरल

0
486
Virat-Anushka

Virat-Anushka: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज विराट कोहली आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों को ही अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता हैं। वहीं इन दिनों ये स्टार कपल लंदन में है और अपनी प्राइवेसी इंजॉय कर रहा हैं। जहां से उनकी एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई हैं। इस तस्वीर में दोनों कॉफी डेट एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। अनुष्का की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

1130031625 befunky collage 2023 06 02t092208 779 1280 720

लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए विराट अनुष्का

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का इन दिनों लंदन में हैं। वहीं से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये फोटो उनके किसी फैंन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों को साथ में कैफे में अपनी कॉफी इंजॉय करते देखा जा सकता हैं। इस फोटो में अनुष्का एक ऑफ व्हाइट लॉन्ग-लेंथ शर्ट कोट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं विराट डेनिम जैकेट पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं साथ ही अनुष्का के लॉन्ग-लेंथ शर्ट कोट की बात करें तो उनका ये कोट Isabel Marant का है और इस कोट की कीमत 1148 डॉलर यानी 94,600 रुपए है।

kohli anushka london 1685689894

अनुष्का इन फिल्मों में आएंगी नजर

वहीं अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह अपना यह समय अपनी बेटी के साथ बिताना चाहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि इस समय उनकी बेटी को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत हैं और इस लिए वह बड़े पर्दे से दूरी बनाना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह अब साल में सिर्फ एक ही फिल्म करेंगी। वहीं अनुष्का अब जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं। जो दिग्गज क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर आधारित है।