Virat Kohli क्यों हैं GOAT ? जोश हेजलवुड ने बताया

0
330
Virat Kohli
Virat Kohli

लंडन के ओवल मे 7 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना तय है। इसके लिए दोनो टीमें नेट पर जमकर पसीना बहा रही हैं। डब्लूटीसी के लिए चयनित ज्यादातर भारतीय क्रिकेटर्स इंग्लैंड पहुंचकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। हाल ही मे विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया था जहां वो बाकी टीम मेट्स के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए थे। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट रैंकिग मे टेबल पर टाॅप रहते हुए चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था। वहीं भारत ने दुसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया था।

यह भी पढ़ें: WTC Final 2023: रवि शास्त्री ने अपनी प्लेइंग-11 से चौकाया, सिर्फ चार खिलाड़ियो को दी जगह

विराट के फिट होने का राज

विराट काफी फिट हैं। मैदान पर दो विकेटों के बीच एक रन को दो मे तब्दील करने मे उन्हें महारत हासिल है। वो ऐसे ही नही हो जाता, उसके लिए उस तरह की तैयारी करनी होती है। हाल ही मे इस चीज को आस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुज ने भी नोटिस किया है। एक इंटरव्यू के दौरान हेजलवुज ने विराट की तारीफ की।

हेजलवुड ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा,”भारतीय सुपरस्टार का काम करने का तरीका उन्हें उतना बड़ा खिलाड़ी बनाता है जो वो वाकई हैं। वो पैक्टिस के दौरान कड़ी मेहनत करते हैं, जिसकी वजह से वो एक शानदार बल्लेबाज और एक जबरदस्त फील्डर हैं।” उन्होंने आगे कहा,”ट्रेनिंग के दौरान वो सबसे पहले मैदान में आते हैं और सबसे आखिरी में मैदान से निकलते हैं। वहीं, वो पूरी ऊर्जा के साथ ट्रेनिंग करते हैं। इसके अलावा, वो दूसरे प्लेयर्स को भी मोटिवेट करते हैं।”

जोस हेजलवुड कई दिनों से हैं चोटिल

बता दें कि फिलहाल जो टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैड मे हैं। हालांकि पिछले कुछ महीनों से वो चोट से उबरने की कोशिश कर रहे है। आईपीएल के दौरान जोस राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थे। आईपीएल मे भी कुछ ही मैच खेल पाए थे।  सीजन हेजलवुड ने आरसीबी के लिए सिर्फ 3 मुकाबले खेले। बताया जा रहा है कि वो जल्दी से रीकवरी कर रहे है। उम्मीद है कि बहुत जल्द जोश WTC 2023 मे खेलते हुए दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारतीय टीम के किट स्पॉन्सर में हुआ बदलाव, एडिडास लेगा किलर जीन्स की जगह