असद अहमद के बाद अगला नंबर किसका? कहां छुपकर बेठा है बमबाज गुड्डू

0
413
After Asad's encounter, now it's Guddu Muslim's turn

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के बाद अब किसका नंबर है ये सवाल अब हर किसी को परेशान कर रहा है। जहां आज गुरुवार को अतीक के बेटे असद को यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में मार गिराया है वहीं अब एसटीएफ का अगला टारगेट बमबाज गुड्डू मुस्लिम बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो असद के बाद अगला नंबर गुड्डू मुस्लिम का ही है। यूपी एसटीएफ उसके ठिकाने से वाकिफ है। खबरों के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम अजमेर में छिपा हुआ है और यूपी एसटीएफ ने उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह दरगाह के आसपास छिपा हुआ है।

guddu muslim

असद के बाद गुड्डू मुस्लिम की बारी

उमेश पाल की हत्या के बाद से यूपी एसटीएफ की टीम गुड्डू मुस्लिम पर नजर रख रही है। उसे पकड़ने का भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है। गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड की जांच के दौरान बम फेंकते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया था। आपको बता दे कि यही उमेश पाल की हत्या के दौरान हुए बम विस्फोट से मची अफरा तफरी का कारण बना था। असद और गुलाम से मुठभेड़ के बाद गुड्डू अब एसटीएफ के रडार पर आ गया है। गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम भी दिया है।

गुड्डू बमबाज कौन है?

उमेश पाल हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम और अन्य लोगों को उमेश पाल पर हमला करते हुए देखा गया था, जो उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में चिंता का विषय बन गया था है। वहीं गुड्डू के जानने वालों ने कॉलेज जाने वाले गुड्डू को ‘गुड्डू बमबाज’ और ‘गुड्डू मुस्लिम’ के रूप में देखा था जिससे प्रदेश में दहशत का माहौल बन गया था। कच्चे बम बनाने की उसकी विशेषज्ञता के कारण उसे यह नाम दिया गया था।

जानकारों के मुताबिक, गुड्डू बमबाज बिजली की रफ्तार से स्वदेशी विस्फोटक तैयार करता है। अपने स्कूल के दिनों में उसने बम बनाना सीखा था। बंगाल में उसने बम बनाने का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। उनकी विशेषज्ञता के कारण, उसे गुड्डू बमबाज या गुड्डू मुस्लिम का नाम दिया गया था।