Kalashtami Vrat 2023 : कालाष्टमी व्रत के साथ इन मंत्रों का करें जाप, सभी भय से मिलेगा छुटकारा

0
461
Kalashtami Vrat 2023

Kalashtami Vrat 2023 : सनातन धर्म में कालाष्टमी व्रत का विशेष महत्व है। प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता हैं। इस साल कालाष्टमी का व्रत आज यानि 13 अप्रैल 2023 को रखा जाएगा। कालाष्टमी के दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कालाष्टमी (Kalashtami Vrat 2023) के दिन काल भैरव की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन की साभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही उसकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है।

इसके अलावा शिवपुराण में काल भैरव की पूजा के दौरान मंत्रों का जप करने के महत्व के बारे में भी बताया गया है। कहा जाता है कि पूजा के दौरान मंत्रों का उच्चारण करना बेहद फलदायी होता है। तो आइए जानते हैं कालाष्टमी व्रत (Kalashtami Vrat 2023) के मंत्रों के बारे में-

यह भी पढ़ें- जानिए कब है काल भैरव जयंती, मालामाल होने के लिए अपनाएं ये उपाय

कालाष्टमी व्रत मंत्र  (Kalashtami Mantra) 

Kaal Bhairav Jayanti 2022: काल भैरव जयंती आज, जानें महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त - Kaal Bhairav Jayanti 2022 know significance shubh muhurat and pujan vidhi tlifdg - AajTak

  1. ओम कालभैरवाय नम:।
  2. ओम भयहरणं च भैरव:।
  3. ओम भ्रं कालभैरवाय फट्।
  4. अतिक्रूर महाकाय कल्पान्त दहनोपम्।
    भैरव नमस्तुभ्यं अनुज्ञा दातुमर्हसि ।।
  5. ओम ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।

यह भी पढ़ें- प्रसाद के रूप में बाबा भैरव ग्रहण करते हैं शराब, इस मंदिर में होता है चमत्कार

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।