Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनZaheer Iqbal Networth: कौन हैं सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल? कितनी है...

Zaheer Iqbal Networth: कौन हैं सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल? कितनी है उनकी कुल संपत्ति…यहां जानें सारी डिटेल्स

Zaheer Iqbal Networth: सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज बॉलीवुड कलाकार और अब राजनीति में सक्रिय शत्रुघ्न सिन्हा की इकलौती बेटी हैं। इसके अलावा एक्टिंग की दुनिया में भी सोनाक्षी एक जाना पहचाना नाम हैं। हालांकि अपनी शादी को लेकर एक्ट्रेस खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, सोनाक्षी ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड इकबाल जहीर संग शादी रचाई है।

दोनों का धर्म अलग होने की वजह से एक्ट्रेस को फैंस का आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। हालांकि लाख मुश्किलों के बावजूद आखिरकार वो जहीर इकबाल की दुल्हनिया बन ही गई हैं।

jfjhtfhdr

संपत्ति के मामले में काफी अमीर हैं Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 की ब्लॉकबस्टर ‘दबंग’ से इंडस्ट्री में कदम रखे। सलमान खान की इस फिल्म से ही वह छा गईं और तब से अब तक वह लगातार सक्रिय हैं। इस साल सोनाक्षी संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आईं और उनके काम को खूब तारीफ मिली हैं। सोनाक्षी सिन्हा कमाई के मामले में काफी धन-दौलत वाली हैं। हालांकि अब सभी ये जानने को भी बेताब होंगे की आखिर उनके पति यानी की जहीर इकबाल की कमाई क्या है और क्या जहीर कमाई और प्रॉपर्टी के मामले में सोनाक्षी से आगे हैं या नहीं? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में इसी बारे में बताने वाले हैं –

ये भी पढ़ें : Kangana Ranaut: आलोचना करने वाले पुरूषों पर कंगना रनौत ने कसा तंज, बोलीं- ‘क्या ताकतवर महिलाओं को दबंग कहते हो’

पेशे से एक्टर और मॉडल हैं zaheer iqbal ki sampatti kitni hai

दरअसल, जहीर इकबाल भी मॉडलिंग और एक्टिंग के पेशे में हैं। हालांकि वो सोनाक्षी की तरह दोनों ही फील्ड में उतनी लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाए हैं। लोकप्रियता के मामले में वह अभी सोनाक्षी सिन्हा से काफी पीछे हैं। जहीर इकबाल ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा रखा है। उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म ‘नोटबुक’ से डेब्यू किया था, लेकिन उनकी ये पहली फिल्म ही बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके बाद वो साल 2022 में वह सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ फिल्म ‘डबल एक्स एल’ में भी नजर आए। हालांकि यहां भी उनका सिक्का जम नहीं पाया।

zaheer iqbal ki sampatti kitni hai?

ऐसे में रिपोर्ट्स का कहना है कि जहीर अब सिर्फ मॉडलिंग, विज्ञापन और जिम ट्रेनिंग के जरिए ही अपनी कमाई करते हैं। जहीर के नेटवर्थ की बात की जाए अगर तो इस मामले में भी वो सोनाक्षी से मीलों दूर हैं। सोनाक्षी की कुल नेटवर्थ करीब 85 करोड़ रुपये है, जबकि जहीर विज्ञापनों और मॉडलिंग से 1 से 2 करोड़ रुपए तक की कमाई करते हैं। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की उम्र में भी अंतर हैं। अभिनेत्री 37 वर्ष की हैं। वहीं, जहीर 35 साल के हैं।

gfgggre

सलमान खान से है जहीर का करीबी रिश्ता

बता दें कि जहीर, बिल्डर, जूलर और बिजनेसमैन इकबाल रत्नासी के बेटे हैं, जो सलमान खान के भी बहुद करीबी दोस्त रह चुके हैं। सलमान खान जहीर को भी बचपन से जानते हैं। इसके साथ ही बता दें कि इकबाल रत्नासी के कुल तीन बच्चे हैं, जिसमें से जहीर इकबाल सबसे बड़े हैं। उनका छोटा बेटा मोहम्मद लाढ़ा कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट है, जबकि बेटी सनम रतनसी बॉलीवुड की मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हैं। zaheer iqbal sampatti kitni hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular