Rishi Kapoor-Shahrukh Khan: जब एक गाने के लिए भिड़ गए थे शाहरुख-ऋषि कपूर, फिर ऐसे हुई थी सुलह

0
505
Rishi Kapoor-Shahrukh Khan
Rishi Kapoor-Shahrukh Khan

Rishi Kapoor-Shahrukh Khan: बॉलीवुड में जहां एक तरफ सितारों के बीच प्यार और आपसी मेलजोल देखने को मिलता है। वहीं दूसरी तरफ कई बार ये सितारे आपस में ही भिड़ जाते हैं। हिंदी सिनेमा में विवादों का सिलसिला कोई नया नहीं है। कभी कोई एक्ट्रेस को लेकर भिड़ जाता है, तो कभी किसी सामान्य बात पर। हालांकि क्या आपने कभी सुना है कि एक्टर्स किसी एक सिंगर के गाने के लिए भी भिड़ जाएं। जी हां, ऐसी भी एक भिड़ंत हिंदी सिनेमा में हो चुकी है। तो आज हम आपको ऐसा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जहां दो हिंदी सिनेमा के 2 सबसे बड़े सुपरस्टार सिर्फ एक गाने के लिए आप में भिड़ गए थे।

Rishi Kapoor-Shahrukh Khan

‘दीवाना’ फिल्म के दौरान घटी थी ये घटना

दरअसल, ये किस्सा बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दीवाना’ की है, और एक गाने को लेकर जो 2 सितारें भिड़े थे वो कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर और शाहरुख खान थे। गौरतलब है कि 90 के दशक में ऋषि कपूर की गिनती बॉलीवुड के उन सितारों में होती थी जो कामयाबी का आसमान छू चुके थे। वहीं शाहरुख के लिए ये फिल्म उनके करियर की ही पहली फिल्म थी। उस समय बादशाह खान अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने का ही इंतजार कर रहे थे।

Rishi Kapoor-Shahrukh Khan

ये भी पढ़ें: Rajkumar : डायरेक्टर से झगड़े के बाद 23 साल तक राजकुमार ने रोकी थी फिल्म की शूटिंग, जानें क्या था पूरा मामला

विनोद रठौड़ के गाने के लिए भिड़े थे Rishi Kapoor-Shahrukh Khan

उस दौर में हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक सिगर्स थे, जिनमें से एक थे विनोद राठौड़। सिंगर उस समय ऋषि कपूर समेत कई बड़े-बड़े सितारों की पसंदीदा आवाज हुआ करते थे। विनोद राठौड़ बॉलीवुड इंडस्ट्री का वह नाम थे, जिसकी धुन पर नाचने के लिए हर कोई तैयार रहता था। तो आपको बता दें कि विनोद राठौड़ के गाने के लिए ही ऋषि कपूर और शाहरुख आपस में भिड़ गए थे। वो गाना था ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’।

Rishi Kapoor-Shahrukh Khan

‘ऐसी दीवानगी’ गाने को लेकर मच गया था बवाल

विनोद राठौड़ के इसी गाने ने शाहरुख और ऋषि कपूर को आपस में भिड़वा दिया था। दरअसल, 90 के दौर में ऋषि कपूर ‘दीवाना’ फिल्म कर रहे थे और इसी फिल्म से शाहरुख खान डेब्यू करने वाले थे। इस फिल्म के लिए विनोद राठौड़ ने गाना गाया था ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’। इस गाने में जादू ही कुछ ऐसा था कि दोनों ही एक्टर इस गाने को खुद पर फिल्माने की जिद्द पर अड़ गए। दरअसल, ऋषि कपूर चाहते थे कि सालों से जो सिंगर उनकी आवाज बनता रहा है, उसका ये गाना उनपर फिल्माया जाए। हालांकि इस बात पर बॉलीवुड में नए-नए आए शाहरुख खान राजी नहीं हुए।

Rishi Kapoor-Shahrukh Khan

ऐसे हुई थी Rishi Kapoor-Shahrukh Khan की सुलह

खबरों की मानें तो शाहरुख खान चाहते थे कि ‘ऐसी दीवानगी’ उनका गाना बने। ऐसे में दोनों सितारे इस गाने को लेकर जिद्द पर अड़ गए थे। हालांकि इसके बाद ‘दीवाना’ की प्रोड्यूसर शबनम ने दोनों के बीच समझौता कराया। इसके बाद उन्होंने ही फैसला लिया कि विनोद राठौड़ का ऐसी दीवानगी गाना शाहरुख पर फिल्माया जाएगा। तब आखिरकार इस गाने की शूटिंग हुई और फिल्म की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया। वहीं ‘ऐसी दीवानगी’ गाना तो आशिकों की जुबां पर ही चढ़ गया और आज भी ये गाना चाहनेवालों के बीच पहले जैसा ही लोकप्रिय है।