Pooja Bhatt : जब पूजा भट्ट ने किया था सोनी राजदान को लेकर बड़ा खुलासा, महेश भट्ट से शादी करके पछता रहीं थी आलिया भट्ट की मां

0
448
puja bhatt

Pooja Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर महेश भट्ट किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। महेश का नाम इंडस्ट्री के सबसे बड़े डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। वहीं इन दिनों महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट इन दिनों सलमान खान के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ रही हैं। पूजा ने सलमान के शो में अपनी लाइफ से जुड़ी कई सारी बातों का खुलासा किया हैं। पूजा उन एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करती हैं फिर चाहें वो अच्छी यादें रही हों या जख्म। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने बताया कि महेश भट्ट से शादी करने के बाद सोनी राज़दान को इसका पछतावा भी हुआ।

Women Behind The Controversial Love Life Of Mahesh Bhatt Unveiled

महेश भट्ट की पहली पत्नी की बेटी है पूजा भट्ट

आपको बता दें कि पूजा भट्ट महेश भट्ट की पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट की बेटी हैं, जिनसे महेश भट्ट ने सन् 1968 में शादी की थी। शादी के बाद लॉरेन ने अपना नाम किरण भट्ट कर लिया था। महेश भट्ट और किरण भट्ट के दो बच्चे हुए पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। हालांकि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में अनबन तब चली जब महेश भट्ट का अफेयर परवीन बाबी से शुरू हुआ। परवीन बॉबी की मौत के बाद एक्ट्रेस सोनी राज़दान उनकी जिंदगी में आईं और महेश भट्ट ने चोरी छुपे सोनी राज़दान से शादी कर ली। ये बात लॉरेन ब्राइट को बर्दाश्त नहीं हुई और वो महेश भट्ट को छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं। महेश भट्ट से शादी करने के बाद सोनी राज़दान को इसका पछतावा भी हुआ इस बात का खुलासा पूजा भट्ट ने एक मीडिया चैनल को दिए एक इंटरव्यू में किया था।

 

download

पूजा भट्ट ने किया था बड़ा खुलासा

इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट ने बताया था, ‘मैं एक ऐसे पिता के साथ बड़ी हुई हूं, जिन्होंने कथित तौर पर किसी और से शादी कर ली और दूसरा परिवार बसा लिया। एक दिन मैं और कुन्नूर जा रहे थे वह बाहर बैठी थीं और उन्होंने मुझसे कहा, ‘पूजा मैं तुम्हें बताना चाहती हूं कि मुझे बहुत गिल्टी फील होता है।’